'उनके लिए बुरा लगा...', विराट कोहली ने लाइक किया, फिर अनलाइक...जर्मन मॉडल लिजलैज का रिएक्शन वायरल

जर्मन मॉडल लिजलैज ने एक इंटरव्यू में इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा- 'यह बहुत पागलपन भरा था. मैं सुबह उठी तो देखा कि मैं हर जगह न्यूज़ में छाई हुई हूं. मुझे भी नहीं पता था कि विराट ने कब मेरी फोटो लाइक की. मुझे तो न्यूज़ के जरिए ही पता चला. बहुत सारे लोग अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मेरे बारे में बनी खबरें मुझे डीएम में भेज रहे थे. आज मुझे ढेर सारे मैसेज आए और लोग इस बात पर बहुत एक्साइटेड थे.'

x
Antima Pal

मुंबई: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. इस बार जर्मन कंटेंट क्रिएटर और इंफ्लुएंसर लिज़लाज की एक पुरानी इंस्टाग्राम फोटो को उन्होंने लाइक किया और कुछ देर बाद अनलाइक कर दिया. इस घटना ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया और पुराने 'लाइक गेट' की याद दिला दी.

जर्मन मॉडल लिजलैज का रिएक्शन वायरल

लिजलाज ने एक इंटरव्यू में इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा- 'यह बहुत पागलपन भरा था. मैं सुबह उठी तो देखा कि मैं हर जगह न्यूज़ में छाई हुई हूं. मुझे भी नहीं पता था कि विराट ने कब मेरी फोटो लाइक की. मुझे तो न्यूज़ के जरिए ही पता चला. बहुत सारे लोग अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मेरे बारे में बनी खबरें मुझे डीएम में भेज रहे थे. आज मुझे ढेर सारे मैसेज आए और लोग इस बात पर बहुत एक्साइटेड थे.'

जब उनसे पूछा गया कि विराट ने लाइक हटाने के बाद कैसा लगा, तो लिजलाज ने कहा, 'नहीं, मुझे उनके लिए थोड़ा बुरा लगा. मैं तो बहुत खुश थी कि उन्होंने मेरी फोटो लाइक की, लेकिन जब उन्होंने अनलाइक कर दिया तो मुझे उनके लिए दुख हुआ. मुझे नहीं पता कि लोग इसे कैसे नोटिस कर गए और इतनी बड़ी खबर कैसे बन गई. शायद उनका इरादा ऐसा नहीं था, लेकिन फिर भी मैं उनके सपोर्ट के लिए शुक्रगुजार हूं.'

लिज़लाज़ ने बताया कि वह विराट कोहली की बड़ी फैन हैं. पिछले साल जब वह भारत घूमने आई थीं, तब आईपीएल का सीजन चल रहा था. बेंगलुरु के दोस्तों के साथ उन्होंने क्रिकेट देखना शुरू किया. धीरे-धीरे यह आदत लग गई और वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की सपोर्टर बन गईं. 

उन्होंने कहा- 'आरसीबी को सपोर्ट करने का मतलब है विराट कोहली को देखना. वह मैदान पर बहुत एक्साइटिंग प्लेयर हैं. वह इतने अच्छे हैं कि देखते ही मजा आ जाता है. इसलिए जब उन्होंने मेरी फोटो लाइक की तो मुझे बहुत अच्छा लगा.' लिजलाज़ असल नाम जेनिफर है. वह जर्मन-साउथ अफ्रीकी मूल की ट्रैवल व्लॉगर, सिंगर और कंटेंट क्रिएटर हैं. वह भारत से काफी जुड़ी हुई हैं. उन्होंने यहां की संस्कृति, खाने और शहरों को अपनी वीडियोज में खूब दिखाया है. उनकी कुछ वीडियोज भारतीय दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हैं.

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने इसे पिछले साल अवनीत कौर वाली घटना से जोड़कर मजाक उड़ाया. कुछ ने तो मजाकिया अंदाज में कहा कि 'अनुष्का को फिर से परेशानी हो गई होगी.' लिज़लाज़ ने साफ कहा कि वह इस अचानक मिली प्रसिद्धि से हैरान हैं, लेकिन विराट जैसे बड़े खिलाड़ी का सपोर्ट मिलना उनके लिए खास है.