menu-icon
India Daily

फिल्म जगत में प्राण प्रतिष्ठा के जश्न की तैयारी, FWICE ने किया कर्मचारियों को 22 जनवरी को छुट्टी देने का ऐलान

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने में अब 1 दिन से भी कम का समय बचा है. 22 जनवरी को अयोध्या के राममंदिर में रामलला विराजमान हो जाएंगे. पूरे भारत में इस कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह है.

Sagar Bhardwaj
Edited By: Sagar Bhardwaj
फिल्म जगत में प्राण प्रतिष्ठा के जश्न की तैयारी, FWICE ने किया कर्मचारियों को 22 जनवरी को छुट्टी देने का ऐलान

हाइलाइट्स

  • 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम
  • राजनीति, फिल्म, खेल जगत की कई हस्तियां होंगी शामिल

Ram Mandir Consecration Ceremony: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने में अब 1 दिन से भी कम का समय बचा है. 22 जनवरी को अयोध्या के राममंदिर में रामलला विराजमान हो जाएंगे. इस भव्य कार्यक्रम में राजनीति, खेल, अर्थ और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां हिस्सा लेंगीं. इसी बीच मनोरंजन जगत ने भी 22 जनवरी के दिन अपने सभी कर्मचारियों को छुट्टी देने का ऐलान किया है.

22 जनवरी को बंद रहेगी शूटिंग
खबरों के मुताबिक फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इंप्लॉइज (FWICE) ने 22 जनवरी को अवकाश घोषित किया है. ऐसे में 22 जनवरी को करीब 100 प्रोजेक्टकी शूटिंग बंद रहेगी. फेडरेशन की अध्यक्ष बीएन तिवारी ने मामले को लेकर कहा, 'हमने छुट्टी देने की घोषणा की है, उस दिन कोई शूटिंग नहीं होगी. हमारे सभी कर्मचारी छुट्टी पर रहेंगे.' उन्होंने यह भी कहा कि वाजिब वजह होने पर विशेष आग्रह पर शूटिंग की अनुमति दी जाएगी.

प्राण प्रतिष्ठा में ये फिल्मी हस्तियां होंगी शामिल
22 तारीख को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगीं, इनमें अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर,  अक्षय कुमार, रजनीकांत, संजय लीला भंसाली, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अजय देवगन, सनी देओल और प्रभास समेत कई अन्य नाम भी शामिल हैं.

PVR करेगा लाइव टेलीकास्ट
मल्टीप्लेक्स चेन PVR ने अपने सिनेमाघरों में प्राण प्रतिष्ठा का लाइव टेलीकास्ट करने का ऐलान किया है. पीवीआर ने कहा कि देश के 70 शहरों के 160 सिनेमाघरों में प्राण प्रतिष्ठा का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा.