क्रूज पार्टी में मिस्ट्री वुमन बनीं नीता अंबानी, राधिका ने लगाया ग्लैमर का तड़का, देखें अनसीन तस्वीरें
बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट जल्द अंबानी परिवार के घर में बहू के रूप में जाने वाली है. उससे पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दो प्री वेडिंग रखी गई. पहली प्री वेडिंग जामनगर में और दूसरी क्रूज में हुई थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. आइए एक बार इन तस्वीरों पर नजर रखते हैं.
Unseen pics from Ambani Party: बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट जल्द अंबानी परिवार की बहू बनने वाली हैं. हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग के फंक्शन रखे गए थे जहां पर बॉलीवुड संग हॉलीवुड के लोग भी शामिल हुए थे. यह प्री वेडिंग चार दिवसीय थी जिसकी कुछ झलक तो सामने आई थी. लेकिन फैंस को और नई तस्वीरों का इंतजार कर रहे थे जो कि अब सामने आ गई हैं.
नीता अंबानी
इस पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें दूल्हे की माँ नीता अंबानी की अनदेखी फोटोज देख आप भी हैरान रह जाएंगे. Nita Ambani के सामने बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी फीकी पड़ रही हैं. मुकेश अंबानी की पत्नी ने चमचमाती बैंगनी रंग की गाउन पहनी थी जिसमें उन्होंने 3D सजावट के साथ मास्क पहना है.
Also Read
- Aaj Ka Panchang : गंगा दशहरा आज, पंचांग से जानिए किस शुभ मुहूर्त में करें पूजा-पाठ?
- Daily Horoscope: मेष को होगा लाभ तो मिथुन को मिलेगा शुभ समाचार, राशिफल से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा गंगा दशहरा का त्योहार
- Sex Worker से बात करने के बाद पति ने डिलीट किए मैसेज, पत्नी को लगा पता तो Apple पर ठोक दिया हर्जाना
इस गाउन के साथ उन्होंने एमरल्ड और डायमंड नेकलेस और ईयरिंग कैरी किया था. इसके अलावा नीता का मेकअप मिनिमल था. साथ ही बालों को कर्ल रखा था.
करिश्मा कपूर
वहीं करिश्मा कपूर ने एक फोटो डाली है जिसमें करिश्मा कपूर के साथ आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अरमान जैन और उनकी पत्नी नजर आ रही हैं. सभी इस वक्त कैजुअल अवतार में नजर आ रहे हैं. जहां सभी फ्लोरल ड्रेस में दिखाई दिए.
अनंत- राधिका का लुक
वहीं होने वाले दूल्हा-दुल्हन की बात करें तो राधिका ने सिल्वर और ब्लू कलर में कोर्सेट गाउन पहना जिसको लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इस दौरान अनंत अंबानी शाही लुक में दिखाई दिए.
वहीं बचपन की दोस्त रही कियारा आडवाणी और ईशा अंबानी की भी एक फोटो वायरल हो रही हैं जिसमें दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े पोज दे रही हैं. इनकी इस तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था.