Commonwealth Games 2026

20 करोड़ में बनेगी 'कॉकरोच जनता पार्टी' फिल्म, टाइटल हुआ फाइनल, जानें कब देगी दस्तक

कॉकरोच जनता पार्टी के चर्चित प्रदर्शन की अब पूरी कहानी बड़े पर्दे पर आने वाली है. NEET पेपर लीक विवाद को लेकर हुए इस अनोखे आंदोलन ने पूरे देश का ध्यान खींचा था. फिल्म का नाम रखा गया है 'द एक्सीडेंटल कॉकरोच पार्टी.' टाइटल पहले ही रजिस्टर करा लिया गया है.

Chatgpt
Antima Pal

The Accidental Cockroach Party: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छाए कॉकरोच जनता पार्टी के चर्चित प्रदर्शन की अब पूरी कहानी बड़े पर्दे पर आने वाली है. NEET पेपर लीक विवाद को लेकर हुए इस अनोखे आंदोलन ने पूरे देश का ध्यान खींचा था और अंत में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक की नौबत आ गई. अब इस पूरे घटनाक्रम पर एक बड़ी फीचर फिल्म बन रही है.

20 करोड़ में बनेगी 'कॉकरोच जनता पार्टी' फिल्म

फिल्म का नाम रखा गया है 'द एक्सीडेंटल कॉकरोच पार्टी.' टाइटल पहले ही रजिस्टर करा लिया गया है. जयपुर के गोविंद देव 'ब्रह्म' इस प्रोजेक्ट के मुख्य निर्माता हैं. उन्होंने लंबे समय तक रिसर्च की और अब स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

यह कोई साधारण डॉक्यूमेंट्री या कम बजट वाली फिल्म नहीं है. फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया जाएगा और इसका कुल बजट 20 करोड़ रुपये से ज्यादा रखा गया है. निर्माताओं का कहना है कि फिल्म सिर्फ आंदोलन की सतही कहानी नहीं दिखाएगी, बल्कि पर्दे के पीछे की सच्चाइयों, रणनीतियों और उन अनछुए पहलुओं को भी उजागर करेगी जिन्हें आम लोगों ने नहीं देखा.


क्या होगा फिल्म में खास?

फिल्म NEET घोटाले के बाद जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन की पूरी कहानी दिखाएगी. कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्यों का अनोखा अंदाज, उनकी मांगें, राजनीतिक दबाव और अंत में मंत्री के इस्तीफे वाली घटना को ड्रामेटिक तरीके से पेश किया जाएगा. गोविंद देव 'ब्रह्म' का दावा है कि फिल्म में कई चौंकाने वाले खुलासे भी होंगे जो अब तक किसी ने नहीं बताए.

2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

फिलहाल मुंबई में फिल्म की स्टार कास्ट और निर्देशक को लेकर चर्चाएं तेज हैं. बड़े-बड़े बॉलीवुड नामों से बात चल रही है. शूटिंग लोकेशन्स की तलाश भी जोरों पर है. सब कुछ सही रहा तो यह सनसनीखेज फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.