FICCI Frames 2026: रवि किशन ने इरफान पठान के साथ किया अपना वायरल डांस स्टेप, VIDEO ने खींचा ध्यान

FICCI Frames 2026 में एक्टर और BJP सांसद रवि किशन तथा पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मुंबई में आयोजित इवेंट के दौरान दोनों ने रवि किशन का वायरल डांस स्टेप साथ में किया.

Social Media
Babli Rautela

मुंबई में आयोजित FICCI Frames 2026 में बुधवार को एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. एक्टर और BJP सांसद रवि किशन तथा पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान एक पैनल डिस्कशन के दौरान साथ नजर आए. इसी दौरान दोनों ने रवि किशन का चर्चित वायरल डांस स्टेप किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

रवि किशन और इरफान पठान की यह जोड़ी अपने आप में काफी अलग नजर आई. एक तरफ भोजपुरी सिनेमा से पहचान बनाने वाले रवि किशन हैं तो दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान. दोनों का एक साथ डांस करना इवेंट का खास आकर्षण बन गया.

इरफान पठान संग किया वायरल डांस मूव

FICCI Frames 2026 के दूसरे दिन रवि किशन और इरफान पठान एक पैनल डिस्कशन का हिस्सा बने. इस दौरान दोनों ने रवि किशन के उसी डांस स्टेप को दोहराया, जो इससे पहले एक इवेंट में काफी वायरल हुआ था. रवि किशन ने इस साल की शुरुआत में एक कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर आते हुए यह डांस मूव किया था. उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा था. अब FICCI Frames में उन्होंने यही स्टेप इरफान पठान के साथ किया. दोनों के इस अंदाज का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की नजर इस पर टिक गई है.


Lighting Up a Billion Screens पैनल में हुए शामिल

FICCI Frames 2026 में Lighting Up a Billion Screens नाम से एक पैनल डिस्कशन आयोजित किया गया. इसमें रवि किशन और इरफान पठान समेत अन्य लोग शामिल हुए. इस चर्चा में क्षेत्रीय भाषाओं के कंटेंट और उनकी पहुंच जैसे मुद्दों पर बात हुई. रवि किशन ने बाद में मीडिया से बातचीत में पैनल को लेकर अपना अनुभव साझा किया. उन्होंने कहा कि क्रिकेट से जुड़े इस पैनल में इरफान पठान और अन्य पैनलिस्ट के साथ उनका सेशन काफी अच्छा रहा. उन्होंने भोजपुरी भाषा और क्रिकेट के बीच दर्शकों के स्तर पर बने कनेक्शन का भी जिक्र किया.

भोजपुरी भाषा-क्रिकेट के दर्शकों पर हुई चर्चा

रवि किशन ने कहा कि यह बात खास है कि भोजपुरी भाषा ने क्रिकेट को बड़ी संख्या में दर्शक दिए हैं. उनके मुताबिक पैनल का एक अहम मुद्दा यह था कि क्षेत्रीय भाषाएं किस तरह बड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुंच बना सकती हैं. भारत में अलग-अलग भाषाओं में कंटेंट देखने वाले दर्शकों की बड़ी संख्या है. ऐसे में क्षेत्रीय भाषाओं के जरिए मनोरंजन और खेल को नए दर्शकों तक पहुंचाने को लेकर चर्चा FICCI Frames के इस पैनल का हिस्सा रही.