फराह खान के तिलक लगाने से इनकार पर विवाद, ट्रोलिंग के बाद दी प्रतिक्रिया
फिल्म डायरेक्टर, कोरियोग्राफर और यूट्यूबर फराह खान अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा का केंद्र बन गई हैं. चलिए जानते हैं क्यों.
नई दिल्ली: फिल्म डायरेक्टर, कोरियोग्राफर और यूट्यूबर फराह खान अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा का केंद्र बन गई हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्रोग्राम के दौरान माथे पर तिलक लगाने से इनकार करने के बाद उन्हें बहुत ज्यादा ट्रोल किया गया. बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई है.
जानें स्वागत के दौरान क्या हुआ?
फराह खान एक होटल की लॉबी में थीं, जहां पर एक होटल के कर्मचारी आरती की थाली लेकर उनका स्वागत कर रहे थे. इसी दौरान एक कर्मचारी उनके माथे पर तिलक लगाने की कोशिश करता है. हालांकि, फराह माथे पर तिलक लगवाने से मना कर देती हैं और इसके बजाय अपनी कलाई पर तिलक लगवाती हैं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके इस व्यवहार पर सवाल उठाए. कुछ यूजर्स ने इसे धार्मिक परंपरा का अपमान बताया, जबकि कुछ ने इस घटना को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की.
Also Read
फराह खान ने क्या कहा?
लगातार ट्रोलिंग के बीच फराह खान ने भी प्रतिक्रिया दी. वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए उन्होंने लिखा, 'सॉरी, लेकिन मुझे झंझट पसंद नहीं हैं.' उनके इस जवाब के बाद भी यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने क्या कहा?
वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने फराह की आलोचना की. यूजर ने सवाल उठाया कि अगर उन्हें तिलक नहीं लगवाना था, तो उन्हें ऐसी जगह पर जाने से पहले कार्यक्रम की परंपराओं के बारे में जानकारी रखनी चाहिए थी. एक अन्य यूजर ने दावा किया कि फराह ने फूलों की बारिश स्वीकार करने से भी इनकार किया था. इस यूजर ने उनके व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की रस्मों में शामिल होने पर उन्हें पहले से विचार करना चाहिए था.
वहीं, एक अन्य यूजर ने उनके फैसले को लेकर सवाल उठाया और उन्हें सेक्युलर कहकर टिप्पणी की. हालांकि, सोशल मीडिया पर सामने आई ये प्रतिक्रियाएं यूजर्स की व्यक्तिगत राय हैं.