फराह खान ने बच्चों को किया इमोशनल बाय, तीनों बच्चे 3 अलग शहरों में करेंगे पढ़ाई, पोस्ट पर दीपिका पादुकोण ने यूं किया रिएक्ट

फराह खान ने हाल ही में एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है. उनके तीनों बच्चे सीजर, दिवा और आन्या अब उच्च शिक्षा के लिए मुंबई छोड़कर अमेरिका जा रहे हैं. तीन अलग-अलग शहरों और कैंपस में पढ़ने का फैसला बच्चों ने किया है.

Instagram Post
Antima Pal

Farah Khan Kids Post: फिल्ममेकर फराह खान ने हाल ही में एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है. उनके तीनों बच्चे सीजर, दिवा और आन्या अब उच्च शिक्षा के लिए मुंबई छोड़कर अमेरिका जा रहे हैं. तीन अलग-अलग शहरों और कैंपस में पढ़ने का फैसला बच्चों ने किया है. 5 सितंबर को फराह ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा कि एक बच्चे को कॉलेज भेजना भी मुश्किल होता है, तीन बच्चों को तीन जगह भेजना कितना कठिन है. 

उन्होंने कहा कि तीन विदाई और दिल के तीन टुकड़े. बच्चों से अपील की कि वे अपनी जिंदगी जीएं, लेकिन याद रखें कि सभी रास्ते वापस मां-बाप के पास ही आते हैं. पति शिरीष कुंदर का भी जिक्र किया जो परिवार की तस्वीरों में नहीं आए.

इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर काफी ध्यान खींचा. दीपिका पादुकोण, जिन्हें फराह खान की फिल्म ओम शांति ओम से बड़ा ब्रेक मिला था, ने इस पर रिएक्ट किया. दीपिका ने सिर्फ 'उफ्फ!' लिखा और दिल टूटने वाला इमोजी लगाया. दीपिका खुद एक बेटी दुआ की मां हैं और दूसरी बार एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं. इसलिए उनका यह छोटा सा रिएक्शन काफी मायने रखता है.


अन्य सेलिब्रिटीज ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. करण जौहर ने लिखा 'बेस्ट मॉम एवर.' माधुरी दीक्षित ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं. आयुष्मान खुराना, गौहर खान, मलाइका अरोड़ा और कई अन्य ने दिल वाले इमोजी और शुभकामना संदेश भेजे. फराह खान और शिरीष कुंदर की शादी 2004 में हुई थी. फरवरी 2008 में उनके तीन बच्चे एक साथ पैदा हुए थे. अब वे 18 साल के हो गए हैं और अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं.

फराह का यह पोस्ट कई माता-पिता को छू गया है. बच्चे बड़ा होकर घर छोड़ते हैं तो मां-बाप का दिल भर आता है. फराह ने इस भावना को बहुत खूबसूरती से व्यक्त किया. दीपिका समेत कई स्टार्स का प्यार देखकर लगता है कि फिल्मी दुनिया भी परिवार की खुशियों और दुखों को समझती है.