फराह खान ने अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ के लिए रखी पार्टी, जावेद अख्तर समेत ये स्टार्स बनें हिस्सा

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने 16 सितंबर को बॉयफ्रेंड और एक्टर सिद्धार्थ संग शादी कर ली है. दोनों ने 400 साल पुराने एक मंदिर में शादी की थी. शादी के बाद अभी हाल ही में दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए थे, दोनों को साथ देख फैंस भी काफी खुश हुए थे.

Instagram
India Daily Live

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने 16 सितंबर को बॉयफ्रेंड और एक्टर सिद्धार्थ संग शादी कर ली है. दोनों ने 400 साल पुराने एक मंदिर में शादी की थी. शादी के बाद अभी हाल ही में दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए थे, दोनों को साथ देख फैंस भी काफी खुश हुए थे. इस दौरान अदिति नई नवेली दुल्हन के अवतार में दिखाई दी थी. फैंस ने एक्ट्रेस के लुक की जमकर तारीफ की थी. अब इनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें फराह खान ने न्यूली वेड कपल को अपने घर पर बुलाया था.

फराह खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ को अपने घर बुलाया है और उनकी छोटी सी दावत दी है. इस दौरान दूल्हा-दुल्हन कैजुअल अवतार में दिखाई दिए. Farah Khan ने सिद्धार्थ और Aditi Rao Hydari की शादी का जश्न मनाते हुए एक प्यारा सा वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

अदिति और सिद्धार्थ का हुआ जोरदार वेलकम

वीडियो में अदिति और सिद्धार्थ सनफ्लावर वाला केक काटते दिखाई दे रहे हैं. केक काटते ही अदिति ने सबसे पहले केक जावेद अख्तर को खिलाया. वीडियो में आपको अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ और जावेद अख्तर के अलावा, राजकुमार राव, पुनीत मल्होत्रा, पत्रलेखा, साकिब सलीम, अविनाश गोवारिकर और साजिद खान समेत कई सितारे दिखाई दे रहे हैं.

वीडियो को शेयर करते हुए फराह ने कैप्शन में लिखा- 'सेलिब्रेट करने के लिए बहुत सारे दोस्त हैं. अदिति और सिद्धार्थ की शादी, राजकुमार राव की सबसे बड़ी हिट. IC 814 में पत्रलेखा और रचित सिंह का बर्थडे. साथ में बस मैं, जिसके पास इतने प्यारे दोस्त हैं.' इस वीडियो पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जमकर प्यार बरसा रहे हैं.