Assam Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

'10 करोड़ रुपये नहीं दिए तो गोली मार देंगे’, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर एल्विश यादव को मिली जान से मारने की धमकी

यूट्यूबर एल्विश यादव को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है. इस धमकी में एल्विश से 10 करोड़ रुपये की मांग की गई है. धमकी में कहा गया है कि अगर 2 दिनों में पैसे नहीं मिले तो एल्विश को मार दिया जाएगा.

AI
Babli Rautela

मुंबई: यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी-2 के विनर रह चुके एल्विश यादव को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है. यह मामला तब सामने आया जब उन्हें और उनके पिता को एक विदेशी नंबर से धमकी भरे मैसेज मिले, जिनमें 10 करोड़ रुपये की मांग की गई है. पुलिस का कहना है कि धमकी भरे मैसेज में चेतावनी दी गई थी कि अगर दो दिनों के अंदर पैसे नहीं दिए गए तो एल्विश को गोली मार दी जाएगी. सेक्टर-56 पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में, एल्विश ने बताया कि 5 मई को उन्हें एक विदेशी नंबर से वॉटसप कॉल आया था. लेकिन किसी वजब से वे उसे उठा नहीं पाए. इसके तुरंत बाद, उन्हें उसी नंबर से एक मैसेज मिला. 

मैसेज भेजने वाले ने खुद को रणदीप मलिक बताया और दावा किया कि वहलॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी साथी है. इसके साथ ही उसने 10 करोड़ रुपये की मांग की. पुलिस ने बताया कि यही धमकी भरा मैसेज एल्विश के पिता के मोबाइल फोन पर भी भेजा गया था.

पहले भी मिल चुकी है धमकियां

बता दें की यह पहली बार नहीं है जब एल्विश यायव को धमकी मिली हो. इससे पहले 17 अगस्त, 2025 को एल्विश के घर के बाहर गोलीबारी हुई थी. जिसमें तीन  मोटरसाइकिलों पर आए कुछ अज्ञात लोगों ने करीब दो दर्जन राउंड गोलियां चलाई थीं उस मामले में पुलिस ने IPC के तहत धारा 109(1), 3(5) और Arms Act की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया था.जांच के दौरान पुलिस ने गोलीबारी की घटना के सिलसिले में इशांक को गिरफ्तार किया. बाद में, 23 अगस्त, 2025 को ने फरिदाबाद के रहने वाले 24 साल के जतिन को गिरफ्तार किया था.

एल्विश यादव का वर्कफ्रंट

काम की बात करें तो यूट्यूब से करियर की शुरूआत करने वाले एल्विश यादव आज टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम बन चुके हैं. बिग बॉस ओटीटी 2 की ट्रॉफी अपने नाम करने से लेकर म्यूजिक वीडियो में काम करने तक उनके फैंस ने उन्हें हर जगह पसंद किया है. इस समय वह टीवी के रियैलिटी शो लॉफ्टर शैफ में दिखाई दे रहे हैं.