menu-icon
India Daily

Elvish Yadav Controversy: सागर ठाकुर मामले में एल्विश ने दी सफाई, जानें क्या है मामला

Elvish Yadav: एल्विश यादव और सागर ठाकुर के वायरल हो रहे मारपीट के वीडियो को लेकर एल्विश ने खूद सफाई दी है. साथ ही उन्होंने सागर ठाकुर और उनके बीच चले आ रहे विवाद की पूरी कहानी बताई है.

India Daily Live
Elvish Yadav Controversy: सागर ठाकुर मामले में एल्विश ने दी सफाई, जानें क्या है मामला

Elvish Yadav Controversy: बिग-बास सीजन 2 ओटीटी के विनर फेम एल्विश यादव एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं. इस बार मामला मारपीट से जुड़ा हुआ है. एल्विश सागर ठाकुर नाम के यूट्यूबर से मारपीट कर रहे हैं. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. अब इसी मामले में एल्विश ने खूद वीडियो पोस्ट करते हुए अपनी सफाई दी है. साथ ही सागर ठाकुर के साथ मामले को लेकर पूरी कहानी भी बताई भी है.

एल्विश ने घटना को बताया सागर द्वारा प्री प्लांड

एल्विश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो पोस्ट करके बताया कि उनके और सागर ठाकुर के बीच पहले बात-चीत को लेकर बात हुई थी. लेकिन सागर ठाकुर ने उनके परिवार को लेकर कुछ आपत्तिजनक बात कह दी. जिसके वजह से गुस्साए एल्विश ने सागर से मिलने तुरंत पहुंच गए. जिसके बाद मौके की स्थिति देखने के बाद ये घटना हुई. वहीं घटना के बारें में एल्विश ने बताया कि सागर ठाकुर ने ये पूरी घटना जान बूझकर की है. उसने पूरी घटना प्री प्लांड करके की है.

विवादों से है एल्विश का पुराना नाता

कुछ दिनों पहले ही एल्विश नोएडा की एक पार्टी में सांप के जहर को लेकर चर्चा में आए थे. जिसमें सांप के जहर की तस्करी मामले में उन पर कार्रवाई चल रही है. इसी बीच यूट्यबूर सागर ठाकुर के साथ मारपीट की घटना फिर से विवादों में है. 

एल्विश पर मारपीट को लेकर मुकदमा दर्ज

जिसके हो रहे वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एल्विश अपने कुछ साथियों के साथ यूट्यूबर सागर ठाकुर की पिटाई करते नजर आ रहे हैं. जिसको लेकर सागर ठाकुर ने एल्विश यादव पर गुरुग्राम के सेक्टर-53 में मारपीट के साथ ही जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है.