IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

फिर मुसीबत में फंसे एल्विश यादव! काशी विश्वनाथ मंदिर में कर गए कुछ ऐसा कि अब हुई शिकायत दर्ज

'बिग बॉस ओटीटी 3' विनर एल्विश यादव फिर से एक बार नई मुसीबत में फंस गए हैं. अभी हाल ही में यूट्यूबर को ईडी ने समन भेजा था जिसके लिए वह ईडी के ऑफिस में पेश हुए थे. अब इनके खिलाफ एक और शिकायत दर्ज हुई है तो चलिए जानते हैं कि क्या है वो?

Social Media
India Daily Live

'बिग बॉस ओटीटी 3' विनर एल्विश यादव एक विवाद से हटते हैं तो वहीं दूसरे में जा फंसते हैं. अभी हाल ही में यूट्यूबर को ईडी ने समन भेजा था जिसके लिए वह ईडी के ऑफिस में पेश हुए थे. अब एल्विश एक और मुसीबत में फंस गए हैं. दरअसल, ईडी ऑफिस से आने के बाद यूट्यूबर 23 जुलाई को काशी विश्वनाथ दर्शन करने गए थे जहां उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया है. तो चलिए जानते हैं कि आखिर कौन सा नियम इन्होंने तोड़ा जिसके लिए इनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है.

खबरों की मानें तो, एल्विश यादव लखनऊ में ईडी दफ्तर के बाद बनारस के काशी विश्वनाथ मंदिर गए थे. अब इन्होंने यहां से अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. आपको बता दें कि एल्विश ने मंदिर के जिस परिसर से फोटो खींचकर पोस्ट की है वहां तस्वीरें लेना सख्त मना है. ऐसे में उनकी फोटो वायरल होने के बाद वाराणसी सेशन कोर्ट के एक वकील ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है.

 

फिर मुसीबत में फंसे एल्विश यादव

शिकायत में प्रतीक कुमार ने कहा कि अधिकारियों ने भेदभाव किया है जब वहां फोटो खींचना मना है तब इसके लिए एल्विश को कैसे इजाजत मिल गई क्योंकि हर किसी के लिए सेम रूल होना चाहिए. जैसा कि हम सब जानते हैं कि मंदिर के अंदर मोबाइल फोन और कैमेरे का इस्तेमाल करना पूरी तरह से बैन है. इसके बावजूद यूट्यूबर ने ये किया जो कि काफी गलत है.

अब इसके खिलाफ सोशल मीडिया पर भी यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ यूजर्स ने कहा कि जब मंदिर में फोटो खींचना मना है तो फिर इन सेलेब्रिटीज को कैसे इजाजत मिलती है. वहीं कुछ ने लिखा एल्विश यादव के खिलाफ केस दर्ज करना चाहिए.