menu-icon
India Daily

दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट पर लटका ताला, जानें आखिर क्या रही वजह

दीपिका कक्कड़ की ननद और शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम इन दिनों अपने रेस्टोरेंट को लेकर काफी परेशान हैं. सबा और उनके पति खालिद नियाज ने अपने मुंबई के रेस्टोरेंट 'खुशामदीद' को 15-20 दिनों के लिए अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है.

antima
Edited By: Antima Pal
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट पर लटका ताला, जानें आखिर क्या रही वजह
Courtesy: x

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की ननद और शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम इन दिनों अपने रेस्टोरेंट को लेकर काफी परेशान हैं. सबा और उनके पति खालिद नियाज ने अपने मुंबई के रेस्टोरेंट 'खुशामदीद' को 15-20 दिनों के लिए अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है. यह फैसला LPG गैस सिलेंडर की भारी कमी और रेस्टोरेंट की आंतरिक संरचना में आई समस्या के चलते लिया गया है.

दीपिका कक्कड़ की ननद के रेस्टोरेंट पर लटका ताला

सबा ने अपने लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग में इस बात का खुलासा किया. व्लॉग में खालिद नियाज ने बताया- 'पहली बात तो सिलेंडर ही नहीं मिल रहे हैं. बहुत कम उपलब्ध हो रहे हैं.' उन्होंने आगे कहा कि आसपास के कई रेस्टोरेंट भी 2-3 दिनों से बंद पड़े हैं. 

सबा ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि यह समस्या सिर्फ उनके साथ नहीं, बल्कि आस-पास के दूसरे रेस्टोरेंट वालों के साथ भी हो रही है. समस्या सिर्फ गैस सिलेंडर तक ही सीमित नहीं है. रेस्टोरेंट के इंटीरियर डिजाइन में एक बड़ी गलती सामने आई है. डिजाइनर ने दीवारों पर प्लाईवुड पैनल लगाए थे, लेकिन प्लाई और दीवार के बीच गैप रह गया. इन गैप्स से चूहे अंदर घुसने लगे हैं. 

खालिद ने जब यह देखा तो तुरंत फैसला लिया कि रेस्टोरेंट को बंद करना ही बेहतर होगा, ताकि आगे कोई बड़ा नुकसान न हो और सफाई का पूरा ध्यान दिया जा सके. सबा और खालिद ने बताया कि इन 15-20 दिनों में वे रेस्टोरेंट के इंटीरियर को पूरी तरह बदलने वाले हैं. नई डिजाइनिंग की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी समस्या न आए. हालांकि उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जो लोग दूर से आते हैं, उनके लिए बाहर कुर्सियां और टेबल लगाकर सर्विस जारी रहेगी. रेस्टोरेंट बंद होने से उन्हें आर्थिक नुकसान भी हो रहा है, लेकिन स्वास्थ्य और सफाई को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने यह कदम उठाया है. 

सबा के यूट्यूब चैनल 'सबा का जहां' पर लाखों सब्सक्राइबर्स हैं, जहां वह अपनी रोजमर्रा की जिंदगी शेयर करती हैं. इस व्लॉग में उन्होंने अपनी परेशानी साझा करते हुए फैंस से समझ मांगी. फिलहाल सबा और खालिद रेनोवेशन का काम शुरू करने की तैयारी में हैं. उम्मीद है कि कुछ हफ्तों में रेस्टोरेंट नई लुक के साथ दोबारा खुल जाएगा और ग्राहक फिर से स्वादिष्ट खाने का मजा ले सकेंगे.