दीपिका कक्कड़ पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, ससुर को फिर आया ब्रेन स्ट्रोक, ICU में भर्ती

शोएब इब्राहिम ने इंस्टाग्राम पर यह दुखद खबर खुद शेयर की. उन्होंने लिखा- 'पापा को आज सुबह फिर से स्ट्रोक आया है. उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है. अगले 24 घंटे बहुत महत्वपूर्ण हैं. कृपया सब उनके लिए दुआ और प्रार्थना करें.' शोएब की इस पोस्ट के बाद फैंस ने उन्हें भरपूर सपोर्ट दिया. उनकी स्टोरी पर ढेर सारे मैसेज और दुआएं आ रही हैं.

x
Antima Pal

Shoaib Ibrahim Father Admitted: टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ इन दिनों पर्सनल लाइफ में लगातार परेशानियों का सामना कर रही हैं. अब उनकी मुसीबतों में एक और बड़ा झटका लगा है. उनके पति शोएब इब्राहिम के पिता को 23 मई को दोबारा ब्रेन स्ट्रोक आया है. उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

दीपिका कक्कड़ पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

शोएब इब्राहिम ने इंस्टाग्राम पर यह दुखद खबर खुद शेयर की. उन्होंने लिखा- 'पापा को आज सुबह फिर से स्ट्रोक आया है. उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है. अगले 24 घंटे बहुत महत्वपूर्ण हैं. कृपया सब उनके लिए दुआ और प्रार्थना करें.' शोएब की इस पोस्ट के बाद फैंस ने उन्हें भरपूर सपोर्ट दिया. उनकी स्टोरी पर ढेर सारे मैसेज और दुआएं आ रही हैं.

Dipika Kakar emotional x

'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका कक्कड़ पिछले कई महीनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं. उनके पति शोएब इब्राहिम लगातार उनकी हेल्थ अपडेट यूट्यूब चैनल के जरिए शेयर करते रहे हैं. दोनों ने अपनी जिंदगी के उतार-चढ़ाव को फैंस के साथ खुलकर बांटा है, जिसकी वजह से उन्हें लाखों लोग प्यार करते हैं. 

शोएब इब्राहिम टीवी पर अपनी मेहनत और सच्चाई के लिए जाने जाते हैं. उनका यूट्यूब चैनल भी काफी पॉपुलर है, जहां 32 लाख से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं. वह अपनी फैमिली से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात व्लॉग के जरिए शेयर करते हैं. लेकिन इस समय पूरी फैमिली मुश्किल घड़ी से गुजर रही है. अभी तक शोएब के पिता की सेहत को लेकर कोई नई अपडेट नहीं आई है. 

डॉक्टर्स अगले 24 घंटों पर नजर रखे हुए हैं. ऐसी स्थिति में दीपिका और शोएब पूरे परिवार के साथ अस्पताल में हैं और लगातार दुआओं की अपील कर रहे हैं. फैंस ने सोशल मीडिया पर शोएब के पिता के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. कई लोगों ने कमेंट करके कहा- 'सब ठीक हो जाएगा', 'पूरी फैमिली के लिए दुआएं.' दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने अपनी पॉजिटिव इमेज और सच्चे रिश्तों के लिए हमेशा प्रशंसा पाई है.