Diljit Dosanjh: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के किस टैलेंट पर हैरान हुए दिलजीत दोसांझ, बोले-'ऐसा लग रहा था जैसे...'
Diljit Dosanjh: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का गाना ‘तेनू की पता…’ रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया. गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान दिलजीत दोसांझ ने आर्यन की गायकी और गिटार बजाने की कला की जमकर तारीफ की है.
Diljit Dosanjh: टीवी सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का पहला गाना ‘तेनू की पता…’ हाल ही में रिलीज हुआ है. इस गाने में न सिर्फ दिलजीत दोसांझ की आवाज का जादू है, बल्कि इसके पीछे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मेहनत भी झलकती है. गाने की रिलीज के बाद किंग खान ने दिलजीत का आभार जताते हुए एक प्यारा संदेश लिखा, जिस पर अब दिलजीत ने भी दिल छू लेने वाला जवाब दिया और आर्यन खान की जमकर तारीफ की है.
दिलजीत दोसांझ ने अपने एक्स हैंडल पर शाहरुख खान के संदेश का रिप्लाई करते हुए लिखा, 'सर बहुते प्यार जी, आर्यन भी बहुत प्यारा है. पहली बार जब स्टूडियो में मिला तो ऐसा लगा जैसे आपसे मिल रहा हूं. यह मेरे लिए बिल्कुल शॉकिंग था कि आर्यन गिटार भी बजा लेता है और गाता भी उतना ही अच्छा है. जब मेरा गाना डब कर रहा था तो हर एक नोट गाने का जानता था. भगवान उसका भला करे.'
शाहरुख खान ने जताया दिल से आभार
शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'दिलजीत दोसांझ को झप्पी और प्यार. आप बहुत दयालु हैं. उम्मीद है कि आर्यन ने आपको ज्यादा परेशान नहीं किया होगा. आपको प्यार.' इस पोस्ट के साथ शाहरुख ने रिकॉर्डिंग स्टूडियो की बीटीएस क्लिप भी शेयर की, जिसमें दिलजीत, आर्यन और टीम के बाकी सदस्य मस्ती करते हुए काम करते दिख रहे हैं.
वीडियो में क्या खास था?
शाहरुख के साझा किए गए वीडियो में रिकॉर्डिंग के दौरान दिलजीत और आर्यन की बॉन्डिंग साफ नजर आई है. दोनों मजाक करते, हंसते-खेलते गाने की रिकॉर्डिंग करते दिखे. यहां तक कि उन्होंने शाहरुख खान से फोन पर भी बातचीत की, जिसमें किंग खान ने भी मजाकिया अंदाज में माहौल हल्का किया. आखिर में जब आर्यन ने अपनी प्रस्तुति दी, तो दिलजीत उसकी गायकी और सुरों की समझ देखकर हैरान रह गए.
गाना ‘तेनू की पता…’ को उज्जवल गुप्ता ने प्रोड्यूस किया है और इसके बोल कुमार ने लिखे हैं. यह गाना टीवी सीरीज़ ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का हिस्सा है, जिसे खुद आर्यन खान ने लिखा और डायरेक्ट किया है. नेटफ्लिक्स पर यह सीरीज 18 सितंबर 2025 को रिलीज होगी.