भारतीय नागरिक नहीं हैं दिलजीत दोसांझ? 4 साल पहले ले ली थी इस देश की नागरिकता! खुली सिंगर की पोल

दिलजीत दोसांझ इस समय अपने AURA World Tour 2026 में बिजी हैं. पिछले कुछ समय से अफवाह है कि एक्टर जल्द ही राजनीति में कदम रखने वाले हैं. अब एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि उनके पास भारतीय नागरिकता भी नहीं है.

Instagram
Babli Rautela

दिलजीत दोसांझ भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर एक्टर्स और सिंगर्स में से एक हैं. उन्होंने अपने गानों से दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है, और फिलहाल वे AURA World Tour 2026 में बिजी हैं. अब, अपने टूर के बीच, दिलजीत के बारे में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा जा रहा है कि वे भारतीय नागरिक नहीं हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिलजीत ने 2022 में यूनाइटेड स्टेट्स की नागरिकता हासिल कर ली थी. वे उस साल सितंबर से ट्रैवल करने के लिए अपने US पासपोर्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं, और वे e-visa पर भारत आते हैं.

किस देश के नागरिक हैं दिलजीत दोसांझ?

रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर का आखिरी भारतीय पासपोर्ट 2018 में मुंबई में जारी हुआ था, और उससे पहले, एक पासपोर्ट जाम्बिया में जारी हुआ था. अखबार के मुताबिक, उनकी पत्नी, संदीप कौर, US नागरिक हैं, इसके साथ ही बता दें की अमेरिकी नागरिकता हासिल करते समय दिलजीत ने कैलिफोर्निया में एक पांच-बेडरूम वाले बंगले को अपने रहने के पते के तौर पर लिस्ट किया था.

राजनीत में एंट्री करेंगे दिलजीत दोसांझ?

दिलजीत के पास भारतीय नागरिकता न होने की यह रिपोर्ट तब सामने आई जब पंजाब के CM भगवंत मान ने दावा किया कि BJP एक्टर-सिंगर पर राजनीति में शामिल होने के लिए दबाव डाल रही है. बुधवार को मीडिया से बात करते हुए, मान ने कहा, 'कुछ दिन पहले, मैंने सुना कि BJP दिलजीत पर राजनीति में शामिल होने के लिए दबाव डाल रही है.' उन्होंने आगे कहा कि दिलजीत ने पहले ही ट्वीट करके यह साफ कर दिया था कि वे एक कलाकार हैं और वे अपने काम से खुश हैं.

दिलजीत दोसांझ का वर्कफ्रंट

काम की बात करें तो दिलजीत आखिरी बार बड़े पर्दे पर 'बॉर्डर 2' में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. अब, उनकी अगली रिलीज इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' है, जो 12 जून, 2026 को बड़े पर्दे पर आएगी. इस फिल्म में शरवरी, नसीरुद्दीन शाह और वेदांग रैना भी अहम किरदार में हैं. फिल्म के गानों और टीजर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है.