BRICS 2026

क्या बादशाह ने शादी में किया था चीट? Ex-वाइफ Isha Rikhi ने कसा तंज, बोलीं- रेड फ्लैग बहुत अच्छा देखा है मैंने

जब लड़कियों ने गुल्लू को रेड फ्लैग कहा तो गुल्लू ने मजाक में पूछा- 'क्या आपने इतना अच्छा रेड फ्लैग कभी देखा है?' इस पर ईशा रिखी ने तुरंत जवाब दिया- 'रेड फ्लैग बहुत अच्छा देखा है मैंने अपनी लाइफ में.'

Pinterest
Antima Pal

Isha Rikhi Takes Dig At Badshah: रैपर बादशाह और अभिनेत्री ईशा रिखी की शादी की तस्वीरें इस साल की शुरुआत में सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. कुछ समय बाद दोनों ने अलग होने का ऐलान कर दिया. अब ईशा रिखी सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ रही हैं. शो के एक एपिसोड में उन्होंने ऐसा बयान दिया, जिसे कई लोग बादशाह पर तंज मान रहे हैं.

क्या बादशाह ने शादी में किया था चीट?

हाउस में जब लड़कियों ने गुल्लू को रेड फ्लैग कहा तो गुल्लू ने मजाक में पूछा- 'क्या आपने इतना अच्छा रेड फ्लैग कभी देखा है?' इस पर ईशा रिखी ने तुरंत जवाब दिया- 'रेड फ्लैग बहुत अच्छा देखा है मैंने अपनी लाइफ में.' इसके बाद उन्होंने थोड़ा बैकफुट लेते हुए कहा कि वे अपनी पर्सनल लाइफ की बात नहीं कर रही हैं. लेकिन घर के दूसरे सदस्य उन्हें चिढ़ाने लगे और ईशा शर्माती हुई नजर आईं.


बात यहीं नहीं रुकी. ईशा ने लड़कों से सवाल किया- 'जो लोग चीट करते हैं, उनके लिए तो मूव ऑन की कोई गेम ही नहीं होती ना? क्या आपको लगता है कि चीट करने वाले लोग गिल्टी फील करते हैं? खासकर प्लेबॉय टाइप के लोग?' गुल्लू ने जवाब दिया कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि उन्होंने किसके साथ धोखा किया. अगर वो व्यक्ति महत्वपूर्ण था तो रात में मन में जरूर ख्याल आता होगा कि गलती हो गई.

यह क्लिप जब सोशल मीडिया पर फैली तो फैंस में चर्चा शुरू हो गई. कई यूजर्स ने लिखा कि ईशा शायद बादशाह को प्लेबॉय कह रही हैं. कुछ ने पूछा कि क्या बादशाह ने सच में चीटिंग की थी. एक कमेंट में लिखा गया- 'लगता है वो अभी भी उनके कॉल का इंतजार कर रही हैं.'

बादशाह की तरफ से अभी तक इस क्लिप या अटकलों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. फैंस दोनों की प्राइवेसी का सम्मान करते हुए इस खबर को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देख रहे हैं.