'मोटी' होने के कारण गाने से निकाला गया, रोज मिलते हैं रेप थ्रेट्स, 'धुरंधर' फेम आयशा खान ने खोला राज
एक्ट्रेस आयशा खान ने हाल ही में बॉडी शेमिंग और सोशल मीडिया पर होने वाले सेक्शुअलाइजेशन के बारे में खुलकर बात की. 'वी द वुमन' इवेंट में बोलते हुए आयशा ने बताया कि उन्हें एक गाने से सिर्फ इसलिए निकाल दिया गया क्योंकि उन्हें 'फैट' माना गया.
मुंबई: टीवी और फिल्म एक्ट्रेस आयशा खान ने हाल ही में बॉडी शेमिंग और सोशल मीडिया पर होने वाले सेक्शुअलाइजेशन के बारे में खुलकर बात की. 'वी द वुमन' इवेंट में बोलते हुए आयशा ने बताया कि उन्हें एक गाने से सिर्फ इसलिए निकाल दिया गया क्योंकि उन्हें 'फैट' माना गया. साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर रोजाना मिलने वाले रेप थ्रेट्स और सेक्शुअल कमेंट्स की बात की, जिससे वे काफी परेशान हैं.
'मोटी' होने के कारण गाने से निकाला गया
आयशा ने शेयर किया कि 12वीं क्लास में वे टी-सीरीज के एक गाने में सेकंड लीड रोल करने वाली थीं. शूट से ठीक एक रात पहले उन्हें बताया गया कि वे 'मोटी' हैं, इसलिए किसी और को लिया जा रहा है. इस घटना ने उन्हें काफी प्रभावित किया. उन्होंने कहा कि उन्हें लंबे समय तक अपनी बॉडी को लेकर कॉन्फिडेंस बनाने में दिक्कत हुई. आज भी वे प्रेशर फील करती हैं कि किसी खास लुक में फिट होना चाहिए.
'पोस्ट करने से पहले मुझे सोचना पड़ता है'
आयशा ने आगे कहा- 'इंस्टाग्राम पर लगभग रोज मुझे अपनी बॉडी के लिए सेक्शुअलाइज किया जाता है. मैं नॉर्मल टॉप पहनती हूं तो लोगों को प्रॉब्लम, स्कर्ट पहनती हूं तो भी प्रॉब्लम. पोस्ट करने से पहले मुझे सोचना पड़ता है. अगर किसी चीज को पहनने या पोस्ट करने से पहले इतना सोचना पड़े, सिर्फ इसलिए कि कोई मुझे सेक्शुअलाइज करेगा, तो ये बहुत दुखद स्थिति है. कभी लगता है जो चाहे पोस्ट कर दूं, लेकिन कभी कमेंट्स देखने का मन नहीं होता जहां लोग लिखते हैं कि अगर मौका मिला तो क्या-क्या करेंगे.'
'रेप थ्रेट्स और गंदे कमेंट्स बहुत डरावने'
उन्होंने बताया कि ये रेप थ्रेट्स और गंदे कमेंट्स बहुत डरावने हैं. वे रोजाना ऐसे मैसेजेस देखती हैं, जो उन्हें असुरक्षित महसूस कराते हैं. आयशा ने कहा कि महिलाओं को अपनी पसंद के कपड़े पहनने या एक्सप्रेस करने का हक है, लेकिन ऑनलाइन ट्रोलिंग इसे मुश्किल बना देती है. आयशा 'धुरंधर' में स्पेशल नंबर 'शरारत' में नजर आई थीं और बिग बॉस 17 से भी फेमस हुईं. उनकी यह खुली बातचीत बॉडी पॉजिटिविटी, ऑनलाइन हैरासमेंट और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर ध्यान दिलाती है.