धुरधंर 2 के बाद धुरंधर 3 भी आने वाली है! रणवीर सिंह की फिल्म को लेकर वायरल पोस्ट ने किया धमाका
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें धुरंधर 3 के आने का दावा किया जा रहा है. हालांकि फैक्ट चेक में पता चला है कि यह पोस्ट फेक है और फिलहाल तीसरे पार्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
मुंबई: एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने रिलीज के बाद दर्शकों के बीच काफी चर्चा बटोरी. दमदार कहानी और मजबूत स्टारकास्ट की वजह से यह फिल्म फैंस को काफी पसंद आई. थिएटर में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काफी लोकप्रियता मिली. इसी वजह से फैंस लंबे समय से इसके अगले पार्ट का इंतजार कर रहे थे. फिल्म के पहले पार्ट के दौरान ही इसके दूसरे पार्ट की घोषणा कर दी गई थी.
फिल्म का दूसरा भाग धुरंधर द रिवेंज जल्द ही रिलीज होने वाला है. यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में आएगी. इसका ट्रेलर 7 मार्च 2026 को रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली. बताया जा रहा है कि फिल्म में कहानी को आगे बढ़ाते हुए कई नए रहस्यों और ट्विस्ट को दिखाया जाएगा.
वायरल पोस्ट ने बढ़ाई धुरंधर 3 की चर्चा
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल होने लगी. इस पोस्ट में दावा किया गया कि धुरंधर का तीसरा पार्ट भी आने वाला है. पोस्ट में रेड और ब्लैक थीम के साथ एक पोस्टर दिखाया गया जिसमें मेहेम नाम लिखा हुआ था और रिलीज डेट 4 जून 2026 बताई गई थी. इस पोस्ट के वायरल होते ही फैंस के बीच यह सवाल उठने लगा कि क्या सच में धुरंधर 3 बनने वाली है.
फैक्ट चेक में सामने आई सच्चाई
हालांकि इस वायरल पोस्ट की जांच करने पर पता चला कि यह पूरी तरह से फर्जी है. धुरंधर के तीसरे पार्ट को लेकर अभी तक फिल्म के मेकर्स या निर्देशक Aditya Dhar की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. बताया जा रहा है कि यह वायरल पोस्ट एक मीम या व्यंग्यात्मक पोस्ट है जिसे मजाक के तौर पर बनाया गया था. इसलिए फिलहाल धुरंधर 3 के आने की खबरें सही नहीं मानी जा रही हैं.
धुरंधर द रिवेंज की कहानी पहले पार्ट की घटनाओं को आगे बढ़ाएगी. ट्रेलर में कई नए किरदार और कहानी के नए पहलू दिखाए गए हैं. फिल्म में जसकीरत सिंह रंगी के किरदार का अतीत और उसका हमजा बनने का सफर भी दिखाया जाएगा. इसके अलावा कहानी में कई सवाल ऐसे हैं जिनका जवाब दर्शकों को फिल्म रिलीज होने के बाद ही मिलेगा.
और पढ़ें
- 'मुझे शादी में क्यों नहीं बुलाया गया...', नन्ही फैन की शिकायत पर विजय देवरकोंडा ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, वीडियो हुआ वायरल
- 'बादशाह ने जो किया है वह माफ करने लायक नहीं है...', हरियाणा महिला आयोग ने 'टटीरी' गाने विवाद पर सिंगर को दी ये चेतावनी
- कार एक्सीडेंट के बाद किस हाल में हैं अनुराग डोभाल? अस्पताल से सामने आया UK07 राइडर का पहला वीडियो