US Israel Iran War IPL 2026

धुरंधर 2: द रिवेंज की धुआंधार कमाई देख पड़ोसी मुल्क के लोगों को लगी मिर्ची! मांगने लगे फिल्म की कमाई का 80 फीसदी

धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. रिलीज के कुछ ही दिनों में इसने वर्ल्डवाइड 900 करोड़ के पार कमाई कर ली है. निर्देशक आदित्य धर की इस एक्शन थ्रिलर ने पुराने सारे रिकॉर्ड धूल में मिला दिए हैं. इंटरनेट पर एक वायरल वीडियो खूब चर्चा में है, जिसमें ल्यारी के कुछ स्थानीय लोगों को फिल्म की सफलता पर हैरानी होती दिख रही है.

x
Antima Pal

मुंबई: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. रिलीज के कुछ ही दिनों में इसने वर्ल्डवाइड 900 करोड़ के पार कमाई कर ली है. निर्देशक आदित्य धर की इस एक्शन थ्रिलर ने पुराने सारे रिकॉर्ड धूल में मिला दिए हैं. भारत में ही फिल्म ने 500 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन किया है, जबकि विदेशों में भी दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है.

तगड़ी स्टोरी और जबरदस्त विजुअल्स ने दर्शकों को बनाया दीवाना

फिल्म की कहानी पाकिस्तान के कराची और ल्यारी इलाके पर आधारित है. इसमें रणवीर सिंह एक साहसी जासूस की भूमिका में हैं, जो दुश्मन के ठिकानों पर हमला बोलते हैं. भव्य एक्शन सीक्वेंस, तगड़ी स्टोरी और जबरदस्त विजुअल्स ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है. कई लोग इसे साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. लेकिन इस बंपर कमाई ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में हलचल मचा दी है.

फिल्म की सफलता पर ल्यारी के कुछ लोगों को हुई हैरानी?

इंटरनेट पर एक वायरल वीडियो खूब चर्चा में है, जिसमें ल्यारी के कुछ स्थानीय लोगों को फिल्म की सफलता पर हैरानी होती दिख रही है. एक शख्स मजाक में कहता है, 'उन्हें कमाई का 80 फीसदी हिस्सा हमें दे देना चाहिए. फिल्में बनाना तो उनका काम है, एक नहीं चली तो दूसरी चला लेंगे.' दूसरे व्यक्ति ने कहा, '800 करोड़ तो कमा ही लिए, अब चील चौक वाले सेट को रेनोवेट करवा दो. हमारा इलाका दिखाकर इतना पैसा कमाया है, तो कम से कम उसकी कुछ मरम्मत तो करा दो.'

पूरा माहौल हूबहू थाईलैंड के बैंकॉक में रीक्रिएट किया

ये मजाकिया कमेंट्स सुनकर भारतीय फैंस खूब हंस रहे हैं. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर मीम्स बन रहे हैं. असल में फिल्म पाकिस्तान में शूट नहीं हुई. प्रोडक्शन टीम ने ल्यारी की तंग गलियों, चील चौक और पूरा माहौल हूबहू थाईलैंड के बैंकॉक में रीक्रिएट किया. वहां 6 एकड़ में भव्य सेट बनाया गया, जिसमें सैकड़ों कलाकारों और टेक्नीशियनों ने दिन-रात मेहनत की. इतनी सटीक डिटेलिंग की गई कि देखने वाले रियल और रील में फर्क नहीं कर पा रहे. कुछ सीन भारत के विभिन्न लोकेशन्स पर भी फिल्माए गए. 

इससे साफ है कि धुरंधर 2 सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि सिनेमाई कमाल है. रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस, सपोर्टिंग कास्ट और एक्शन के धमाके सब कुछ दर्शकों को पसंद आ रहा है. फिल्म अब 1000 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है. पाकिस्तान में इस सफलता को देखकर कुछ लोगों की जलन समझी जा सकती है, लेकिन ये मजाकिया रिएक्शन मनोरंजन का नया मुहावरा बन गया है.