अर्जुन रामपाल ने ले लिया 26/11 का बदला, 17 सालों से ट्रामा में थे एक्टर, नहीं काट पा रहे थे बर्थडे केक!

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल धुरंधर 2 में अपने रोल के बाद से ही लगातार खबरों में बने हुए हैं. एक्टर ने हाल ही में 26 11 हमलों से जुड़ी अपनी दर्दनाक याद साझा की हैं. उन्होंने बताया कैसे इस अनुभव ने धुरंधर में उनके किरदार को मजबूत बनाया है.

Social Media
Babli Rautela

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने हाल ही में 26 11 मुंबई आतंकी हमलों से जुड़ा अपना अनुभव साझा किया है. यह एक ऐसा पल था जिसे वह आज तक नहीं भूल पाए हैं. उन्होंने बताया कि 26 नवंबर 2008 को वह मुंबई में ही मौजूद थे और उस दिन उनका जन्मदिन भी था. वह अपने दोस्तों के साथ जश्न मनाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन अचानक सब कुछ बदल गया.

रामपाल ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ होटल में थे और ताज होटल जाने की योजना बना रहे थे. तभी अचानक एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी. उस पल सभी लोग हैरान रह गए और समझ नहीं पाए कि आखिर क्या हुआ है. कुछ ही मिनटों में फोन कॉल्स आने लगे और पता चला कि शहर में कुछ बड़ा हो रहा है. उन्होंने बताया कि 20 से 30 मिनट के भीतर पूरे होटल को सुरक्षा बलों ने घेर लिया. उन्हें बाहर न निकलने की सख्त सलाह दी गई और सभी को होटल के अंदर ही रहने के लिए कहा गया. एक खुशियों भरी रात अचानक डर और अनिश्चितता में बदल गई.

अर्जुन रामपाल पर हुआ था 26/11 हमले का असर

अर्जुन रामपाल ने बताया कि उस रात का असर उनके मन पर लंबे समय तक रहा. जब वह अगली सुबह घर लौट रहे थे तो उनकी हालत इतनी खराब थी कि रास्ते में कई बार उन्हें रुकना पड़ा. यह अनुभव उनके जीवन का सबसे डरावना पल बन गया.

उन्होंने कहा कि जब डायरेक्टर आदित्य धर ने उन्हें फिल्म धुरंधर का किरदार सुनाया तो उन्हें लगा कि यह उनके लिए एक मौका है. उन्होंने अपने किरदार के जरिए उस दर्द और गुस्से को बाहर निकाला जो वह सालों से महसूस कर रहे थे. उनके अनुसार यह उनके लिए एक तरह का भावनात्मक जवाब था.

विलेन के किरदार में छा गए रामपाल

फिल्म धुरंधर और उसके सीक्वल में अर्जुन रामपाल ने मेजर इकबाल का किरदार निभाया है. यह किरदार एक खतरनाक और चालाक मास्टरमाइंड का है जो फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा है. दर्शकों और आलोचकों ने उनके इस रोल की काफी तारीफ की है. धुरंधर में रणवीर सिंह, आर माधवन और कई कलाकारों के साथ अर्जुन रामपाल का प्रदर्शन भी फिल्म की सफलता का बड़ा कारण माना जा रहा है. उनके किरदार ने कहानी को और ज्यादा मजबूत और प्रभावशाली बना दिया है.