'धुरंधर 2' की सफलता के बीच 'उस्ताद भगत सिंह' कर पाएगी 100 करोड़ का आंकड़ा पार? जानें

उस्ताद भगत सिंह बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे अच्छा परफॉर्म कर रही है. रिलीज के 10 दिनों में इस एक्शन ड्रामा ने दुनिया भर में 91 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, फिर भी थिएटर्स में अपनी पकड़ बनाए हुए है.

x
Antima Pal

मुंबई: पवन कल्याण और राशी खन्ना अभिनीत फिल्म उस्ताद भगत सिंह बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे अच्छा परफॉर्म कर रही है. रिलीज के 10 दिनों में इस एक्शन ड्रामा ने दुनिया भर में 91 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, फिर भी थिएटर्स में अपनी पकड़ बनाए हुए है.

'उस्ताद भगत सिंह' करेगी 100 करोड़ का आंकड़ा पार?

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने भारत में अब तक लगभग 68.13 करोड़ रुपये (नेट) कमा लिए हैं. भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 80.02 करोड़ रुपये पहुंच गया है. विदेशी बाजार से फिल्म को 11.60 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. इन आंकड़ों को जोड़ दें तो फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 91.62 करोड़ रुपये हो गया है. यह एक ठोस आंकड़ा माना जा रहा है.

शनिवार को वीकेंड होने से कलेक्शन में कुछ सुधार की उम्मीद

पहले हफ्ते में फिल्म ने शानदार शुरुआत की थी. पहले सात दिनों में उसने करीब 65.95 करोड़ रुपये की कमाई की. लेकिन दूसरे हफ्ते में कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली. सातवें दिन (बुधवार) फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपये कमाए, आठवें दिन (गुरुवार) यह घटकर 1.00 करोड़ रह गया. नौवें दिन (शुक्रवार) इसमें थोड़ी बढ़ोतरी हुई और 1.10 करोड़ रुपये की कमाई हुई. दसवें दिन यानी शनिवार को वीकेंड होने से कलेक्शन में कुछ सुधार की उम्मीद है. 

वीकेंड के दिन फिल्म को थोड़ा बूस्ट मिल सकता है. हालांकि फिल्म को रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 से कड़ी टक्कर मिल रही है. दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई थीं. धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है और कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इस वजह से उस्ताद भगत सिंह को कुछ नुकसान हो रहा है. फिल्म की कहानी और पवन कल्याण का स्टाइल दर्शकों को पसंद आ रहा है, लेकिन वर्ड ऑफ माउथ पूरी तरह सकारात्मक नहीं है. 

कुछ लोग कह रहे हैं कि फिल्म में एक्शन और ड्रामा अच्छा है, तो कुछ को स्क्रिप्ट कमजोर लगी. राशी खन्ना भी अपनी भूमिका में नजर आईं और उनका काम सराहा गया. अब सवाल यह है कि क्या उस्ताद भगत सिंह वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाएगी? अगर आने वाले दिनों में वीकेंड अच्छा रहा और दूसरे हफ्ते में कलेक्शन स्थिर रहा तो यह संभव है. लेकिन धुरंधर 2 जैसी बड़ी फिल्म की मौजूदगी में चुनौती बनी हुई है.

फिल्म के प्रशंसक उम्मीद लगाए बैठे हैं कि पवन कल्याण का जादू फिर काम करेगा और फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी अभी तक का प्रदर्शन ठीक-ठाक है, लेकिन अगले कुछ दिनों के आंकड़े काफी महत्वपूर्ण होंगे. बॉक्स ऑफिस पर हर फिल्म को दर्शकों का साथ चाहिए होता है. उस्ताद भगत सिंह जैसे बड़े बजट की फिल्म के लिए अच्छी ओपनिंग के बाद लगातार कमाई बनाए रखना जरूरी है.