कभी मिलते थे 125 रुपये, रेलवे स्टेशन पर चने खाकर गुजारी रातें, फिर शोले में 'वीरू' के किरदार से धर्मेंद्र यूं हो गए अमर!
धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना के नसराली गांव में हुआ. पिता केंद्रीय सरकार के स्कूल टीचर थे. पढ़ाई पूरी कर उन्होंने रेलवे में क्लर्क की नौकरी पकड़ ली. महीने के 125 रुपये में घर चलाना मुश्किल था, लेकिन सपने बड़े थे. मुंबई आने का फैसला लिया. वहां पहुंचे तो जेब में कुछ नहीं था.
बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र की जिंदगी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. कभी रेलवे क्लर्क की 125 रुपये सैलरी पर गुजारा, रातें चने खाकर स्टेशन पर काटीं, तो आज 300 से ज्यादा फिल्मों के सुपरस्टार है. लेकिन इन दिनों फैंस की चिंता बढ़ी हुई है. 89 साल के दिग्गज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं, अच्छी खबर ये है कि परिवार ने बताया – वो स्थिर हैं और रिकवर कर रहे हैं.
करियर के शुरूआती दिनों में एक्टर ने कई रातें रेलवे स्टेशन पर चने खाकर बिताईं. प्रोड्यूसर्स के दफ्तर मीलों पैदल चलते, बस किराया बचाने के लिए. एक बार शशि कपूर ने उन्हें घर बुलाया और भरपेट खाना खिलाया.
शोले में 'वीरू' के किरदार से धर्मेंद्र यूं हो गए अमर!
इस संघर्ष की कहानी उन्होंने कई इंटरव्यू में सुनाई. फिर 1960 में 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से डेब्यू किया. लेकिन असली कमाल 'फूल और पत्थर' (1966) में हुआ. फिर 'सत्यकाम', 'ममता' जैसी फिल्मों ने नाम कमाया. रोमांस के बाद एक्शन हीरो बने. 'सालाना', 'डोली सजा के रखना' में धमाल मचाया. लेकिन 'शोले' (1975) ने अमर कर दिया. वीरू का किरदार – बिंदू के साथ डांस, बसंती को बचाना – आज भी फैंस के दिल में जिंदा है.
अमिताभ बच्चन के साथ जय-वीरू की जोड़ी लीजेंडरी हो गई. 'चंबल की कसम', 'धर्म वीर' में फैमिली ड्रामा किया. 80 के दशक में 'बेटा', 'घायल' जैसी हिट्स दी. आखिरी में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (2023) में दादाजी बने, तो वायरल हो गए. पर्सनल लाइफ भी उतार-चढ़ाव भरी रही. पहली शादी प्रकाश कौर से, चार बच्चे – सनी, बॉबी देओल, विजेता, अजीता है. फिर हेमा मालिनी से प्यार, 1980 में शादी की. कपल की दो बेटियां – ईशा, अहाना है.
निधन की फेक खबरों पर फूटा पत्नी और बेटी का गुस्सा
धर्मेंद्र 1 नवंबर को रूटीन चेकअप के लिए भर्ती हुए. सांस फूलने की शिकायत हुई. 10 नवंबर को आईसीयू में शिफ्ट, वेंटिलेटर की अफवाहें फैलीं. लेकिन हेमा मालिनी, ईशा देओल ने खारिज किया. ईशा ने कहा, 'पापा स्थिर हैं, रिकवर कर रहे हैं. फेक न्यूज न फैलाएं, प्राइवेसी दें.' सनी की टीम ने भी पुष्टि की – 'वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं और जल्द ठीक होंगे.' सलमान, शाहरुख, गोविंदा जैसे सितारे मिलने पहुंचे. फैंस दुआएं मांग रहे हैं. बता दें कि धर्मेंद्र दिसंबर में 90 के हो जाएंगे. दिग्गज अभिनेता आने वाली फिल्म 'इक्कीस' में दिखेंगे.