Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

धर्मेंद्र को किया जाएगा मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित, जानें लिस्ट में किस-किसके नाम शामिल?

भारत के राष्ट्रपति ने वर्ष 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों के प्रदान करने को मंजूरी दे दी है, जिनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं, जो सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न के बाद इसी क्रम में दिए जाएंगे, हालांकि भारत रत्न हर साल दिया जाना जरूरी नहीं है.

x
Antima Pal

मुंबई: केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा कर दी है. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी 2026 को गृह मंत्रालय ने यह लिस्ट जारी की. इस बार कुल 131 पद्म पुरस्कार दिए गए हैं, जिसमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं. इनमें कई बड़े नाम हैं, जिनमें दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण और क्रिकेटर रोहित शर्मा को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है.

धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल को कला क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया है. वे बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय हीरो रहे हैं. फिल्मों जैसे 'शोले', 'सीता और गीता', 'चित्रलेखा' और 'प्रेम नगर' में उनकी एक्टिंग ने दर्शकों के दिलों पर राज किया. दशकों तक उन्होंने एक्शन, रोमांस और कॉमेडी में कमाल दिखाया. उनकी बहादुरी वाली इमेज और नैचुरल एक्टिंग ने उन्हें 'ही-मैन' का टैग दिया. परिवार और फैंस के लिए यह सम्मान बहुत भावुक पल है.

रोहित शर्मा को पद्म श्री

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को खेल क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म श्री मिला है. रोहित को 'हिटमैन' कहा जाता है. उन्होंने वनडे, टी20 और टेस्ट में कई रिकॉर्ड बनाए. 2019 और 2023 वर्ल्ड कप में उनकी कप्तानी और बैटिंग ने टीम को नई ऊंचाई दी. रोहित ने 5 IPL टाइटल जीते हैं (मुंबई इंडियंस के साथ). उनकी स्ट्रोक प्ले और लीडरशिप ने क्रिकेट फैंस को इंस्पायर किया है. यह अवॉर्ड उनके करियर की एक बड़ी उपलब्धि है. अन्य प्रमुख नाम  पूर्व केरल सीएम वी.एस. अच्युतानंदन को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण मिला.

जानें लिस्ट में किस-किसके नाम शामिल?

शिबू सोरेन (झारखंड आंदोलन) को मरणोपरांत पद्म भूषण. अन्य में अलका याग्निक, ममूट्टी, विजय अमृतराज (पद्म भूषण), हरमनप्रीत कौर और कई अनसंग हीरो शामिल हैं. ये पुरस्कार कला, साहित्य, खेल, सामाजिक कार्य, चिकित्सा और अन्य क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वालों को दिए जाते हैं. कई अनसंग हीरो जैसे ट्राइबल आर्टिस्ट, डॉक्टर्स और सोशल वर्कर्स को भी सम्मान मिला है. पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं.