IPL 2026

दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउसमेंट के बाद पहली बार पति रणवीर सिंह के साथ स्पॉट हुईं दीपिका पादुकोण; देखें वीडियो

दीपिका पादुकोण दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउसमेंट के बाद पहली बार पति रणवीर सिंह के साथ एयरपोर्ट स्पॉट हुईं. इस दौरान एक्टर अपनी वाइफ को काफी ज्यादा प्रोटेक्ट करते हुए नजर आए. इस कपल का यह वीडियो फैंस खूब पसंद कर रहे है.

x
Antima Pal

मुंबई: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा करने के कुछ दिनों बाद पहली बार मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए. 19 अप्रैल को दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा ऐलान किया था, जिसमें उनकी बेटी दुआ पादुकोण सिंह पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आ रही थीं. इस खबर ने फैंस को बेहद खुश कर दिया था. 

दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउसमेंट के बाद पहली बार पति संग दिखीं दीपिका

अब मंगलवार सुबह (28 अप्रैल) दोनों पति-पत्नी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. पैपराजी की मौजूदगी के बावजूद दीपिका और रणवीर ने पोज देने से परहेज किया. दोनों सीधे टर्मिनल की तरफ बढ़ गए. ऐसा लग रहा था कि वे किसी छुट्टी या वर्क रिलेटेड ट्रिप पर जा रहे हैं. रणवीर अपनी गर्भवती पत्नी की सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क नजर आए और उनके ठीक पीछे-पीछे चलते रहे.

दीपिका का कैजुअल स्टाइल

दीपिका ने इस मौके पर ओवरसाइज्ड कोबाल्ट ब्लू को-ऑर्ड सेट चुना. इसमें ढीली बटन-डाउन शर्ट और मैचिंग स्ट्रेट-फिट ट्राउजर था. उन्होंने ब्राइट येलो स्नीकर्स पहने जो लुक में रंग बिखेर रहे थे. साथ में क्लासिक ब्लैक हैंडबैग, ब्राउन शेड्स और पीछे बंधे हुए पोनीटेल ने उनका लुक पूरा कर दिया. गर्भावस्था के बावजूद दीपिका अपनी नैचुरल ग्लो और कॉन्फिडेंस के साथ बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

रणवीर का प्रोटेक्टिव अवतार

रणवीर सिंह ने सिम्पल लेकिन स्टाइलिश लुक अपनाया. उन्होंने ओवरसाइज्ड व्हाइट टी-शर्ट के साथ बैगी मल्टी-पॉकेट ब्लू कार्गो डेनिम्स पहनी. ब्लैक क्रॉसबॉडी बैग और डार्क सनग्लासेस ने उनका लुक पूरा किया. पत्नी की देखभाल करते हुए रणवीर का यह प्रोटेक्टिव अंदाज फैंस को काफी पसंद आया. यह दीपिका की दूसरी प्रेग्नेंसी है. कपल की पहली बेटी दुआ का जन्म सितंबर 2024 में हुआ था. अब परिवार में जल्द ही एक नया सदस्य आने वाला है, जिसकी खुशी चारों तरफ छाई हुई है. 

दीपिका अभी भी अपनी फिल्मों की शूटिंग जारी रखे हुए हैं और प्रेग्नेंसी के दौरान भी व्यस्त रहना चाहती हैं. बाद में वे ब्रेक लेकर परिवार को समय देंगी. एयरपोर्ट पर दोनों की यह साधारण सी झलक फैंस के लिए खास हो गई. फैंस अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि नया मेहमान कब दस्तक देगा.