FIFA World Cup 2026

'हिंसा थोड़ी ज्यादा थी...', दीपिका पादुकोण के पिता को कैसी लगी रणवीर सिंह की 'धुरंधर'? जानें एक्टर को लेकर क्या कहा

प्रकाश पादुकोण ने फिल्म को लेकर पूरी ईमानदारी से बात की. उन्होंने कहा- 'यह एक अच्छी फिल्म है। सभी कलाकारों ने शानदार काम किया है. लेकिन हमे लगा कि फिल्म में हिंसा थोड़ी ज्यादा थी.' हालांकि उन्होंने ये भी जोड़ा कि 'ज्यादातर लोगों को यह पसंद आई, तो यही सबसे ज्यादा मायने रखता है.'

X
Antima Pal

Prakash Padukone Reviews Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने पिछले साल 2025 में धमाल मचा दिया था. आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस एक्शन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की और कई रिकॉर्ड तोड़े. फिल्म के साथ-साथ उसकी सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज भी दर्शकों को खूब पसंद आई. कई सेलिब्रिटीज ने इसकी तारीफ की, लेकिन अब रणवीर के ससुर और दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण ने फिल्म पर अपना खुलकर राय दी है.

दीपिका पादुकोण के पिता को कैसी लगी रणवीर सिंह की 'धुरंधर'?

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रकाश पादुकोण ने फिल्म को लेकर पूरी ईमानदारी से बात की. उन्होंने कहा- 'यह एक अच्छी फिल्म है। सभी कलाकारों ने शानदार काम किया है. लेकिन हमे लगा कि फिल्म में हिंसा थोड़ी ज्यादा थी.' हालांकि उन्होंने ये भी जोड़ा कि 'ज्यादातर लोगों को यह पसंद आई, तो यही सबसे ज्यादा मायने रखता है.'

प्रकाश पादुकोण की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. कई लोग कह रहे हैं कि ससुर जी ने बिल्कुल सच्ची बात कही. फिल्म में रणवीर सिंह का जबरदस्त अवतार, तगड़ा एक्शन और तेज रफ्तार कहानी ने युवाओं को खास तौर पर आकर्षित किया, लेकिन पारिवारिक दर्शकों को हिंसा का स्तर थोड़ा भारी लग सकता है. 


परिवार में रणवीर और प्रकाश पादुकोण का रिश्ता

प्रकाश पादुकोण ने इंटरव्यू में परिवार की closeness के बारे में भी खूब बताया. उन्होंने कहा कि वे दीपिका और रणवीर दोनों के बहुत करीब हैं. अक्सर पूरा परिवार साथ में वेकेशन पर जाता है. प्रकाश जी रणवीर से फिल्म इंडस्ट्री के बारे में पूछते रहते हैं क्योंकि उन्हें इस दुनिया के बारे में जानना अच्छा लगता है. वहीं रणवीर उनसे खेलों खासकर बैडमिंटन के बारे में जानने की कोशिश करते हैं. यह रिश्ता देखकर फैंस को बहुत अच्छा लगता है.

रणवीर अक्सर कहते हैं कि ससुर जी से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलता है. दीपिका के पिता भी दामाद की मेहनत और एनर्जी की तारीफ करते नहीं थकते. 

धुरंधर ने बनाए रिकॉर्ड

फिल्म धुरंधर को रिलीज के बाद मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स की वजह से सीक्वल भी जल्दी बन गया. रणवीर सिंह का मास एंटरटेनमेंट स्टाइल, भव्य एक्शन सीक्वेंस और देशभक्ति का तड़का दर्शकों को भा गया. फिल्म ने न सिर्फ कमर्शियल सफलता हासिल की बल्कि युवा ऑडियंस के बीच नया ट्रेंड भी सेट किया.