अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में कैटी पैरी की आवाज का चलेगा जादू, 5 घंटे के लिए अंबानी ने 424 करोड़ का खरीदा विला

मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे और होने वाली बहू की शादी की डेट का ऐलान कर दिया है. दोनों की शादी 12 जुलाई को होने वाली है.

Social Media
India Daily Live

Anant Ambani-Radhika Merchant 2nd pre-wedding: मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे और होने वाली बहू की शादी की डेट का ऐलान कर दिया है. लेकिन शादी से पहले दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं. इस बीच अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी की 29 मई से शुरुआत हो चुकी है. मेहमानों की लिस्ट भी काफी लंबी-चौड़ी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस प्री वेडिंग में एक ऐसी शख्सियत आ रही है जिसके गानों का हर कोई दीवाना है.

जी हां, हम katy perry की बात कर रहे हैं. कैटी पैरी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग में चार चांद लगाने को तैयार है. एक्ट्रेस फ्रांस में परफॉर्मेंस देंगी, जिसका हर किसी को इंतजार हैं. कैटी पैरी की गायिकी का हर कोई दीवाना है लेकिन अब अनंत-राधिका की Pre wedding में इनकी परफॉर्मेंस किसी सपने से कम नहीं होगी. कैटी पैरी की परफॉर्मेंस के लिए मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने लाखों खर्च किए है तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इन्होंने हॉलीवुड सिंगर कैटी पैरी को बुलाने के लिए कितने पैसे दिए.

katy perry की होगी परफॉर्मेंस

खबरों की मानें तो katy perry को कुछ देर की performance के लिए करोड़ों रुपये दिए गए हैं. इस पार्टी के लिए अंबानी परिवार ने कांस में एक विला बुक किया है जिसको इन्होंने 40 मिलियन पाउंड यानी भारतीय करेंसी के हिसाब से (423 करोड़ रुपए) का विला बुक किया है. यह पार्टी 5 घंटे चलेगी जिसमें मेहमानों के लिए बड़ा फायरवर्क शो भी रखा गया है.


29 मई से शुरू होकर 1 जून तक चलने वाली ये पार्टी सेलिब्रिटी एसेंट क्रूज पर हो रही है,जो कि इटली के पालेर्मो से रवाना होकर कांस पहुंचने वाली है. यहीं पर कैटी पैरी की परफॉर्मेंस होगी.