'थोड़ा परेशान था...', 'धुरंधर 2' में बड़े साहब बनने के लिए दानिश इकबाल को ट्रांसफॉर्मेशन में लगे इतने घंटे
एक इंटरव्यू में दानिश ने बताया- 'शूटिंग के दिन भी मैं थोड़ा वरी रहता था कि ये कैसे निकलेगा. लेकिन हां मैंने इस प्रोसेस को बहुत एंजॉय किया. डायरेक्टर आदित्य धर बहुत ब्रिलियंट, पॉलाइट और अच्छे इंसान हैं. वे एक्टर्स को कम्फर्ट देने में माहिर हैं.' दानिश ने रणवीर सिंह की भी जमकर तारीफ की.
मुंबई: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है. फिल्म में बड़े साहब (दाऊद इब्राहिम इंस्पायर्ड कैरेक्टर) का रोल निभाने वाले एक्टर दानिश इकबाल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी ट्रांसफॉर्मेशन की पूरी कहानी बताई. उन्होंने कहा कि प्रोस्थेटिक मेकअप लगाने में उन्हें 8 से 9 घंटे लगते थे, जबकि इसे हटाने में 3 से 4 घंटे और शूटिंग के दिनों में वे थोड़े परेशान रहते थे कि लुक कैसा आएगा, लेकिन प्रोसेस को उन्होंने काफी एंजॉय किया.
'मैंने इस प्रोसेस को बहुत एंजॉय किया'
एक इंटरव्यू में दानिश ने बताया- 'शूटिंग के दिन भी मैं थोड़ा वरी रहता था कि ये कैसे निकलेगा. लेकिन हां मैंने इस प्रोसेस को बहुत एंजॉय किया. डायरेक्टर आदित्य धर बहुत ब्रिलियंट, पॉलाइट और अच्छे इंसान हैं. वे एक्टर्स को कम्फर्ट देने में माहिर हैं.' दानिश ने रणवीर सिंह की भी जमकर तारीफ की.
'रणवीर बहुत कोऑपरेटिव थे'
उन्होंने कहा कि रणवीर बहुत एनर्जेटिक बताए जाते हैं, लेकिन उनसे पहली मुलाकात में वे बेहद कोर्डियल और गर्मजोशी से भरे मिले. ट्रांसफॉर्मेशन के बाद जब रणवीर ने दानिश को देखा, तो सेट पर सब हैरान रह गए. दानिश ने शेयर किया, 'रणवीर बहुत कोऑपरेटिव थे. हर टेक के बाद वे मेरे पास आते और कहते, 'ब्रिलियंट, सर!' ये सिर्फ कहने के लिए नहीं होता, वे सच में मतलब रखते हैं. वे बहुत लवली और कोर्डियल पर्सन हैं.'
Also Read
प्रोफेशनल एक्टर्स समझते हैं कि इतना हैवी प्रोस्थेटिक मेकअप कैरी करना कितनी मेहनत और सब्र मांगता है. 'धुरंधर 2' में बड़े साहब का रोल सीक्रेट रखा गया था. दानिश ने पहले भी कई इंटरव्यूज में बताया कि वे खुद कुछ महीने पहले तक नहीं जानते थे कि उनका कैरेक्टर ही 'बड़े साहब' है. डायरेक्टर आदित्य धर ने काफी सीक्रेसी रखी.
फिल्म में दानिश का परफॉर्मेंस फैंस को बहुत पसंद आया है. उनके सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और लोग उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं. दानिश इकबाल पहले महारानी सीजन 2 में दिलशाद मिर्जा के रोल से चर्चित हुए थे. उन्होंने अरण्यक, आखिरी सच जैसी वेब सीरीज और फिल्मों में काम किया है. 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के साथ उनका काम देखकर लगता है कि मेहनत रंग लाई है. फिल्म की सफलता के बाद दानिश को ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं.