'मैं उस लड़के को रोक सकता था...', '₹370 बिरयानी' विवाद पर कॉमेडियन प्रणित मोरे ने मांगी माफी; Video
कुछ दिन पहले वायरल हुए इस वीडियो में हिमांशु जंगड़ा ने ₹370 वाली बिरयानी और अन्य संवेदनशील मुद्दों पर आपत्तिजनक बातें कहीं थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर प्रणित मोरे की खूब आलोचना हुई. यहां तक कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अस्थायी रोक लग गई थी.
Rs 370 biryani Row: स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने गुरुग्राम में हुए विवादित शो के बाद आखिरकार चुप्पी तोड़ी है. हिमांशु जांगड़ा नाम के 22 वर्षीय युवक द्वारा शो के दौरान की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों पर भारी बवाल के बाद प्रणित मोरे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर सार्वजनिक माफी मांगी है.
'₹370 बिरयानी' विवाद पर कॉमेडियन प्रणित मोरे ने मांगी माफी
उन्होंने खुद स्वीकार किया कि भीड़ के साथ इंटरैक्ट करते समय उनका जजमेंट गलत हो गया. शनिवार, 13 जून को प्रणित मोरे ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा- 'आप सबने मेरा क्राउड वर्क वाला वीडियो देखा होगा, जिसके लिए मुझे काफी नफरत मिल रही है. मुझे लगता है कि मैं ये हेट डिजर्व भी करता हूं.'
Also Read
बता दें कि कुछ दिन पहले वायरल हुए इस वीडियो में हिमांशु जंगड़ा ने ₹370 वाली बिरयानी और अन्य संवेदनशील मुद्दों पर आपत्तिजनक बातें कहीं थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर प्रणित मोरे की खूब आलोचना हुई. यहां तक कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अस्थायी रोक लग गई थी. अब प्रणित मोरे की इस माफी वाले वीडियो के बाद फैंस और नेटिजन्स दोनों तरफ से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.