कॉमेडियन भारती सिंह ने फाइनली दिखाई दूसरे बेटे की झलक, फैंस ने बताया हर्ष लिम्बाचिया की कार्बन कॉपी; Video

भारती ने शुरू में गुलाब के फूलों से बच्चे के चेहरे को छिपाया और फिर धीरे-धीरे हटाकर सबको दिखाया. काजू पालने में लेटे हुए बेहद प्यारे लग रहे थे. वीडियो में भारती फैंस से पूछ रही हैं कि काजू किससे ज्यादा मिलता-जुलता है – मम्मी से या पापा से? हर्ष खुद वीडियो में कहते हैं कि उन्हें लगता है काजू भारती से मिलता है, लेकिन फैंस की राय अलग है.

grab LOL (Life of Limbachiyaa’s)
Antima Pal

मुंबई: कॉमेडियन भारती सिंह ने आखिरकार अपने दूसरे बेटे यशवीर उर्फ 'काजू' का चेहरा फैंस के सामने रिवील कर दिया. दिसंबर 2025 में जन्मे इस नन्हे मेहमान का फेस रिवील यूट्यूब व्लॉग में हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी. फैंस इसे देखकर इमोशनल हो गए और कई ने कहा कि काजू पापा हर्ष लिम्बाचिया की 'कार्बन कॉपी' है. 

फाइनली भारती सिंह ने फैंस को दिखाई दूसरे बेटे की झलक

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने 19 मार्च 2026 को (गुड़ी पड़वा के मौके पर) एक स्पेशल व्लॉग शेयर किया. इस वीडियो में उन्होंने घर पर 'सी ब्रीज' या स्नेल थीम वाली पार्टी रखी थी, जहां फैमिली और टीम मेंबर्स के साथ काजू को रेड-एंड-व्हाइट क्यूट आउटफिट में सजाया गया. 


भारती ने शुरू में गुलाब के फूलों से बच्चे के चेहरे को छिपाया और फिर धीरे-धीरे हटाकर सबको दिखाया. काजू पालने में लेटे हुए बेहद प्यारे लग रहे थे. वीडियो में भारती फैंस से पूछ रही हैं कि काजू किससे ज्यादा मिलता-जुलता है – मम्मी से या पापा से? हर्ष खुद वीडियो में कहते हैं कि उन्हें लगता है काजू भारती से मिलता है, लेकिन फैंस की राय अलग है. कमेंट्स में लोग लिख रहे हैं- "काजू तो पूरी तरह हर्ष की कॉपी है!", "ये हर्ष और दादू का मिक्स लग रहा है", "गोला (बड़े बेटे लक्ष्य) भारती जैसा है और काजू हर्ष जैसा".

फैंस ने यूं किया रिएक्ट 

एक फैन ने तो लिखा, "प्योर कार्बन कॉपी ऑफ हर्ष!" कई ने कहा कि काजू बड़े भाई गोला से भी काफी मिलता-जुलता है. यह वीडियो देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और यह तेजी से वायरल हो गया. भारती और हर्ष की लव स्टोरी काफी प्यारी है. दोनों ने कुछ समय डेटिंग के बाद दिसंबर 2017 में शादी की. 2022 में उनका पहला बेटा लक्ष्य उर्फ गोला आया, जो अब परिवार का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन है.

 भारती की कॉमेडी और हर्ष की राइटिंग को शो में मिली पहचान

दिसंबर 2025 में काजू के आने से उनका परिवार पूरा हो गया. दोनों सोशल मीडिया पर अपने फैमिली मोमेंट्स शेयर करते रहते हैं, जो फैंस को बहुत पसंद आते हैं. भारती की कॉमेडी और हर्ष की राइटिंग ने उन्हें शो बिज में अलग पहचान दी है और अब पैरेंटिंग जर्नी भी इंस्पायरिंग है. यह फेस रिवील कई महीनों की उत्सुकता के बाद हुआ, क्योंकि कपल ने बच्चे का चेहरा छिपाकर रखा था. अब फैंस काजू के और वीडियोज का इंतजार कर रहे हैं.