Weather IMD US Israel Iran War

'कॉकटेल 2' का ट्रेलर आउट, शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म ला रही है प्यार, दोस्ती और भरपूर मस्ती!

'कॉकटेल 2' का ट्रेलर धूमधाम से रिलीज कर दिया गया. शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की यह फिल्म दर्शकों को हंसी, प्यार और कुछ उलझनों का मजेदार मिश्रण देने के लिए तैयार है.

x
Antima Pal

Cocktail 2 Trailer: हाल ही में फिल्म 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर धूमधाम से रिलीज कर दिया गया. शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की यह फिल्म दर्शकों को हंसी, प्यार और कुछ उलझनों का मजेदार मिश्रण देने के लिए तैयार है. ट्रेलर देखते ही लगता है कि यह फिल्म पुरानी 'कॉकटेल' की तरह हल्का-फुल्का और मनोरंजक एंटरटेनमेंट होगी.

ट्रेलर काफी रंग-बिरंगा और एनर्जेटिक है. एक्सोटिक लोकेशन्स, पार्टी सीन, एडवेंचर और जिंदगी को पूरा भर के जीने के मजे दिखाए गए हैं. शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी दिल छू लेने वाली है. दोनों एक-दूसरे पर बेहद प्यार करते दिख रहे हैं और शादी की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं. वहीं कृति सेनन उनकी अच्छी दोस्त का रोल निभा रही हैं. तीनों की केमिस्ट्री स्क्रीन पर खूब जंच रही है.



ट्रेलर की शुरुआत एक मजेदार वॉइसओवर से होती है- 'नए दोस्त मजेदार लगते हैं क्योंकि उनकी नई स्टोरीज हमें मजेदार लगती हैं और प्यार फटी हुई टी-शर्ट जैसा होता है जिसमें सुकून से सो सकते हैं. लेकिन जब प्यार दोस्ती बन जाता है और दोस्ती में प्यार का रंग मिल जाता है तो इससे बचने का क्या सॉल्यूशन है?' यह लाइन फिल्म की पूरी कहानी को समझा देती है.

फिल्म आधुनिक रिश्तों, ब्रेकअप और नई शुरुआत पर आधारित है. ट्रेलर में एक मजेदार ट्विस्ट भी दिखाया गया है. कृति और रश्मिका के किरदारों के बीच एक मिक्स-अप हो जाता है, जिसकी वजह से शाहिद का किरदार काफी परेशानी में फंस जाता है. कन्फ्यूजन, हंसी और इमोशनल मोमेंट्स का यह rollercoaster दर्शकों को पूरे समय बांधे रखने वाला है.

निर्माताओं ने ट्रेलर को खूबसूरती से बनाया है. बैकग्राउंड म्यूजिक, कलरफुल विजुअल्स और तीनों स्टार्स की परफॉर्मेंस ट्रेलर को और आकर्षक बना रहे हैं. शाहिद कपूर अपनी स्टाइलिश लुक और एनर्जी के साथ एक बार फिर दर्शकों को दीवाना बनाने वाले लग रहे हैं. रश्मिका मंदाना अपनी क्यूटनेस और नेचुरल एक्टिंग से दिल जीत रही हैं, जबकि कृति सेनन ग्लैमरस और मजेदार अंदाज में नजर आ रही हैं.