Cocktail 2 का नया गाना 'तुझको' रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज में दिखीं शाहिद-रश्मिका की केमिस्ट्री
'कॉकटेल 2' जिसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना अहम किरदार में हैं एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही है. 'जब तलक' और 'माशूका' के बाद, 'कॉकटेल 2' के मेकर्स ने इस रोमांस-ड्रामा फिल्म का तीसरा गाना रिलीज किया है. इसका टाइटल है 'तुझको'.
मुंबई: बॉलीवुड की मोस्टअवेटेड फिल्म 'कॉकटेल 2' जिसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना अहम किरदार में हैं एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. इसी चर्चा के बीच फिल्म के नए गाने और पोस्टर मेकर्स लगातार रिलीज किए जा रहे हैं. 'जब तलक' और 'माशूका' के बाद, 'कॉकटेल 2' के मेकर्स ने इस रोमांस-ड्रामा फिल्म का तीसरा गाना रिलीज किया है. इसका टाइटल है 'तुझको'.
कॉकटेल का तीसरा गाना 'तुझको' रिलीज
फिल्म का नया गाना 'तुझको', अभी-अभी रिलीज हुआ है. यह फिम का एक रोमांटिक गाना है जिसकी अपनी एक अलग ही वाइब है. इस गाने में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना नजर आ रहे हैं. इसके उलट फिल्म से पहले जो गाना रिलीज हुआ था वह कृति सेनन और शाहिद कपूर पर फिल्माया गया था. अब यह नया गाना शाहिद और रश्मिका पर फिल्माया गया है. कृति के साथ जोड़ी बनाने के बाद, शाहिद की केमिस्ट्री रश्मिका के साथ भी बेहद जबरदस्त लग रही है. यह बताना जरूरी है कि इस गाने का म्यूजिक प्रीतम ने कंपोज किया है जबकि अरिजीत सिंह ने इसे अपनी आवाज दी है. गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं.
इस गाने में रश्मिका और शाहिद की ऑन-स्क्रीन मौजूदगी बेहद शानदार लग रही है. रश्मिका गाने में अपनी स्वाभाविक कोमलता और चमक लाती हैं, जो शाहिद की शांत लेकिन गहरी अदाकारी को पूरी तरह से निखारती है.
'कॉकटेल 2' के बारे में और जानकारी
इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म को होमी अदजानिया डायरेक्ट कर रहे हैं जो 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'कॉकटेल' का एक तरह से सीक्वल है. फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना अहम किरदार में हैं. मैडॉक फ़िल्म्स और लव फ़िल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान, लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित यह फिल्म, रोमांटिक प्यार के संदर्भ में आधुनिक रिश्तों और दोस्ती की कहानी का एक नया रूप पेश करती है. बता दें की 'कॉकटेल 2' 19 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.