पहले दिन कितने करोड़ की ओपनिंग करेगी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2'? जानें बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन

शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' इन दिनों सुर्खियों में है. यह फिल्म फैंस की काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रही है. होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित इस सीक्वल में शाहिद कपूर के साथ दो नई हीरोइन्स हैं – कृति सेनन और रश्मिका मंदाना.

x
Antima Pal

Cocktail 2 BO Day 1 Prediction: बॉलीवुड के स्टाइलिश हीरो शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' इन दिनों सुर्खियों में है. यह फिल्म फैंस की काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रही है. होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित इस सीक्वल में शाहिद कपूर के साथ दो नई हीरोइन्स हैं – कृति सेनन और रश्मिका मंदाना. पूरी नई कास्ट और रोमांटिक-कॉमेडी वाइब के साथ फिल्म दर्शकों को थिएटर खींचने का मुद्दा रखती दिख रही है.

पहले दिन कितने करोड़ की ओपनिंग करेगी 'कॉकटेल 2'?

फिल्म के मेकर्स ने अब तक टीजर और तीन गाने रिलीज कर दिए हैं. गाने 'जब तलक', 'माशुका' और 'तुझको भी' को फैंस और म्यूजिक लवर्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. सभी प्रोमोशनल सामग्री को पॉजिटिव फीडबैक मिलने से फिल्म की उम्मीदें और बढ़ गई हैं. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ऑफिशियल ट्रेलर भी दर्शकों को पसंद आया तो फिल्म पहले दिन शानदार ओपनिंग कर सकती है.

पहले दिन की कमाई का अनुमान

'कॉकटेल 2' का बजट अच्छा-खासा है और प्रमोशन भी जोर-शोर से चल रहा है. मौजूदा ट्रेंड और पॉजिटिव रिस्पॉन्स को देखते हुए फिल्म पहले दिन 10 से 15 करोड़ के बीच ओपनिंग कर सकती है. अगर ट्रेलर रिलीज होने के बाद हाइप और बढ़ गया तो 15 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग भी संभव है. कई एक्सपर्ट्स इसे डबल डिजिट ओपनिंग देने वाली फिल्म मान रहे हैं.

शाहिद कपूर की स्टार पावर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की लोकप्रियता, होमी अदजानिया का डायरेक्शन और ओरिजिनल कॉकटेल का ब्रांड वैल्यू – इन सबके चलते फिल्म को शुरुआती फायदा मिल सकता है. खासकर युवा दर्शक और फैमिली ऑडियंस इस फिल्म को देखने थिएटर पहुंच सकते हैं.

फिलहाल पूरा फोकस ऑफिशियल ट्रेलर पर है. ट्रेलर के रिलीज होते ही फिल्म की असली ताकत सामने आएगी. अगर कहानी और विजुअल्स दर्शकों को बांधते हैं तो वीकेंड पर कमाई और तेज हो सकती है. शाहिद कपूर पिछले कुछ समय से लगातार अच्छी फिल्मों में काम कर रहे हैं. 'कॉकटेल 2' उनके करियर के लिए भी महत्वपूर्ण फिल्म साबित हो सकती है. 

रश्मिका मंदाना दक्षिण से लेकर उत्तर तक की लोकप्रियता और कृति सेनन की ग्लैमरस इमेज इस फिल्म को अतिरिक्त ताकत दे रही है. कुल मिलाकर 'कॉकटेल 2' इस साल की उन फिल्मों में शामिल है जिन पर नजरें टिकी हुई हैं. पहले दिन की कमाई 15 करोड़ के पार जाती है या नहीं, यह तो ट्रेलर और वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करेगा, लेकिन शुरुआती संकेत काफी पॉजिटिव हैं. फैंस अब ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है. क्या शाहिद इस बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे? आने वाले दिनों में सब साफ हो जाएगा.