'शुद्ध भरतनाट्यम नहीं था...', अनन्या पांडे के बचाव में आए पापा चंकी पांडे, जानें क्या कहा?
चंकी पांडे ने इंटरव्यू में कहा- 'मैं लोगों से अनुरोध करना चाहूंगा कि वे इसे गलत न समझें. यह कभी भी शुद्ध भरतनाट्यम का प्रदर्शन नहीं था. यह एक फ्यूजन परफॉर्मेंस था, जैसा कि अक्सर कॉलेज स्टूडेंट्स कल्चरल कार्यक्रमों या सोशल इवेंट्स में करते हैं.'
Ananya Panday Trolled: अभिनेत्री अनन्या पांडे की फिल्म 'चांद मेरा दिल' 22 मई को रिलीज हुई थी. फिल्म में अनन्या का एक भरतनाट्यम फ्यूजन डांस सीक्वेंस सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है, लेकिन कुछ लोगों ने इसे लेकर उनकी आलोचना भी शुरू कर दी. अब अनन्या के पिता और वरिष्ठ अभिनेता चंकी पांडे ने बेटी का खुलकर बचाव किया है.
अनन्या पांडे के बचाव में आए पापा चंकी पांडे
चंकी पांडे ने इंटरव्यू में कहा- 'मैं लोगों से अनुरोध करना चाहूंगा कि वे इसे गलत न समझें. यह कभी भी शुद्ध भरतनाट्यम का प्रदर्शन नहीं था. यह एक फ्यूजन परफॉर्मेंस था, जैसा कि अक्सर कॉलेज स्टूडेंट्स कल्चरल कार्यक्रमों या सोशल इवेंट्स में करते हैं.'
'शुद्ध भरतनाट्यम नहीं था...'
चंकी ने आगे बताया कि लोग इसे पारंपरिक क्लासिकल डांस समझकर आलोचना कर रहे हैं. जबकि यह एक क्रिएटिव और एक्सपेरिमेंटल डांस था, जिसमें भरतनाट्यम को आधुनिक स्टाइल के साथ मिलाया गया था. उन्होंने कहा कि असली भरतनाट्यम बहुत कठिन और तकनीकी नृत्य है, जिसे सीखने में कई सालों की मेहनत, अनुशासन और सटीकता की जरूरत पड़ती है.
अनन्या पांडे पर ट्रोलिंग का मुद्दा तब शुरू हुआ जब फिल्म का डांस क्लिप वायरल हुआ. कुछ यूजर्स ने लिखा कि क्लासिकल डांस को इस तरह फ्यूजन करना सही नहीं है. एक भरतनाट्यम डांसर ने भी अनन्या के परफॉर्मेंस की आलोचना की. लेकिन चंकी पांडे का कहना है कि फिल्म मेकर्स ने जानबूझकर इसे फ्यूजन रखा था ताकि युवा पीढ़ी से जुड़ सके.
अनन्या का स्टाइल और परफॉर्मेंस 'चांद मेरा दिल' में अनन्या का यह सीन युवा ऊर्जा और आधुनिक स्वाद को दिखाने के लिए बनाया गया था. अभिनेत्री ने फिल्म में डांस को अपनी स्टाइल से पेश किया, जिसमें पारंपरिक मुद्राओं के साथ समकालीन मूवमेंट्स शामिल थे. फिल्म रिलीज के बाद शुरुआती दिनों में इस सीन की तारीफ भी हुई, लेकिन कुछ नेगेटिव कमेंट्स ने विवाद खड़ा कर दिया.
चंकी पांडे ने साफ कहा कि हर कलाकार को प्रयोग करने का अधिकार है. उन्होंने कहा- 'अगर हर चीज को शुद्ध क्लासिकल के नजरिए से देखा जाएगा तो नई पीढ़ी कभी कुछ नया नहीं कर पाएगी.' फैंस का भी अनन्या को सपोर्ट मिल रहा है. कई लोगों ने कमेंट्स में लिखा कि अनन्या ने अच्छा परफॉर्म किया और ट्रोलिंग बेवजह है.