menu-icon
India Daily

चांद मेरा दिलका फर्स्ट लुक रिलीज, अनन्या पांडे और लक्ष्य की मॉडर्न लव स्टोरी ने बढ़ाई फैंस की धड़कने

अनन्या पांडे और लक्ष्य की आने वाली फिल्म चांद मेरा दिलका फर्स्ट लुक सामने आ गया है. पोस्टरों में कॉलेज लाइफ और मॉडर्न रिश्तों की झलक देखने को मिल रही है.

babli
Edited By: Babli Rautela
चांद मेरा दिलका फर्स्ट लुक रिलीज, अनन्या पांडे और लक्ष्य की मॉडर्न लव स्टोरी ने बढ़ाई फैंस की धड़कने
Courtesy: X

चांद मेरा दिलका फर्स्ट लुक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है. इस फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं. फिल्म एक मॉडर्न लव स्टोरी है, जिसमें रिश्तों की जटिलता, युवा सोच और जिंदगी के नए अनुभवों को दिखाया जाएगा.

आज सोमवार 6 मार्च को मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर रिलीज किए हैं. पोस्टरों में कॉलेज की दुनिया को खूबसूरती से दिखाया गया है. कहीं क्लासरूम का सीन है, तो कहीं कैंपस और हॉस्टल के पल. हर पोस्टर एक अलग इमोशन को दर्शाता है, जो यह संकेत देता है कि फिल्म सिर्फ एक साधारण लव स्टोरी नहीं बल्कि रिश्तों के कई पहलुओं को छूने वाली है.

Chand Mera Dil First Look -India Daily
Chand Mera Dil First Look -India Daily x

चांद मेरा दिलका फर्स्ट लुक रिलीज

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की जिंदगी पर आधारित है. इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे युवा पढ़ाई के दबाव, दोस्ती और प्यार के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करते हैं. अनन्या पांडे फिल्म में चांदनी का किरदार निभा रही हैं, जबकि लक्ष्य आरव के रोल में नजर आएंगे. दोनों के बीच की केमिस्ट्री और उनके रिश्ते की जटिलता इस फिल्म का मुख्य आकर्षण होने वाली है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

चांद मेरा दिल अब 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. पहले इसकी रिलीज डेट 10 अप्रैल तय की गई थी, लेकिन दूसरी बड़ हिट फिल्मों से क्लैश से बचने के लिए इसे आगे बढ़ा दिया गया. बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म Drishyam 3 से होगा, जिससे इसकी कमाई पर असर पड़ सकता है. हालांकि हिंदी मार्केट में फिल्म को एक साफ मौका मिल सकता है, क्योंकि इसके आसपास कोई बड़ी हिंदी रिलीज नहीं है.

इस फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है और इसका निर्देशन विवेक सोनी ने किया है. फिल्म की कहानी और डायलॉग्स को खास तौर पर युवाओं से जोड़ने की कोशिश की गई है, जिससे यह आज की जनरेशन को रिलेटेबल लगे.