T20 World Cup 2026

Border 2 Collection Day 19: बॉक्स ऑफिस पर फूला सनी देओल की 'बॉर्डर 2' का दिम! 19वें दिन बटोरे बस इतने रुपए

सनी देओल की बॉर्डर 2 ने 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रचा, लेकिन अब चौथे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार काफी धीमी हो गई है. दिन 19 पर कलेक्शन बेहद कम रहा. क्या फिल्म का थिएटर सफर अब खत्म होने की ओर है.

Social Media
Babli Rautela

मुंबई: सनी देओल की बॉर्डर 2 ने रिलीज के बाद जबरदस्त ओपनिंग ली थी. पहले हफ्ते में इस फिल्म के लिए थिएटर हाउसफुल रहे और देशभक्ति का माहौल बना रहा. लेकिन अब फिल्म अपने चौथे हफ्ते के आखिर में साफ तौर पर कमजोर पड़ती दिख रही है. सनी देओल और वरुण धवन की यह वॉर ड्रामा अब रोजाना की मामूली कमाई के लिए भी संघर्ष कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 18वें दिन करीब 1.85 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. यह अब तक का सबसे कम सिंगल डे कलेक्शन बताया जा रहा है. 

17वें दिन के मुकाबले इसमें लगभग 74% की गिरावट दर्ज की गई. सोमवार को कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी सिर्फ 7.34 प्रतिशत रही. सुबह के शो में दर्शक बेहद कम रहे जबकि रात के शो में थोड़ी बेहतर भीड़ देखने को मिली. देखा जाए तो 18वें दिन के बाद भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन लगभग 311.60 करोड़ रुपये पहुंच गया.

बॉर्डर 2 का 19वें दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कमाई की बात करें तो 19वें दिन यानी मंगलवार को शुरुआती अनुमान के अनुसार फिल्म ने सिर्फ 0.06 करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ भारत में कुल नेट कलेक्शन करीब 311.66 करोड़ रुपये हो गया है. यह आंकड़े साफ दिखाते हैं कि फिल्म अब अपने थिएटर रन के अंतिम चरण में है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर किसी छुट्टी या स्पेशल टिकट ऑफर का सहारा नहीं मिला तो कमाई में बड़ी उछाल की संभावना कम है.

  • पहला हफ्ता

फिल्म का पहला हफ्ता शानदार रहा. इस दौरान फिल्म ने 224.25 करोड़ रुपये की कमाई की. सनी देओल की मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस और देशभक्ति का असर दर्शकों को थिएटर तक खींच लाया.

  • दूसरा हफ्ता

दूसरे हफ्ते में कमाई घटकर 70.15 करोड़ रुपये रह गई. यह पहले हफ्ते के मुकाबले लगभग 68 प्रतिशत की गिरावट थी.

  • तीसरा हफ्ता

तीसरे हफ्ते में रोजाना का कलेक्शन 2 करोड़ रुपये से नीचे चला गया. कुल मिलाकर फिल्म 311 करोड़ रुपये से थोड़ा ऊपर पहुंच सकी.

क्यों कम हो रहे हैं बॉर्डर 2 के दर्शक

फिल्म को अब तीन हफ्तों से ज्यादा समय हो चुका है. इस बीच नई रिलीज फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर जगह बना ली है. लगातार लंबे रन के बाद दर्शकों में थकान साफ नजर आ रही है. सुबह और दोपहर के शो में सीटें खाली दिख रही हैं. इस फिल्म में सनी देओल और वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं. साथ ही दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम किरदार निभा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. यह कहानी 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है और 1997 की क्लासिक फिल्म बॉर्डर का स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है.