अंबानी परिवार की गणेश चतुर्थी में बॉलीवुड सितारों का मेला, विक्की-कैटरीना और रणबीर-आलिया ने लूटी महफिल

'एंटीलिया' में अंबानी परिवार द्वारा मनाए गए गणेश चतुर्थी उत्सव ने एक बार फिर बॉलीवुड की चमक बिखेर दी. 14 सितंबर को हुए इस भव्य समारोह में कई दिग्गज सितारे अपने पार्टनर के साथ पहुंचे. 'एंटीलिया' चा राजा के इस आयोजन में सेलिब्रिटी कपल पारंपरिक परिधानों में नजर आए.

X
Antima Pal

Ambani Ganesh Chaturthi Celebration: मुंबई के 'एंटीलिया' में अंबानी परिवार द्वारा मनाए गए गणेश चतुर्थी उत्सव ने एक बार फिर बॉलीवुड की चमक बिखेर दी. 14 सितंबर को हुए इस भव्य समारोह में कई दिग्गज सितारे अपने पार्टनर के साथ पहुंचे. 'एंटीलिया' चा राजा के इस आयोजन में सेलिब्रिटी कपल पारंपरिक परिधानों में नजर आए और पूरे इवेंट की रौनक बढ़ा दी.

अंबानी परिवार की गणेश चतुर्थी में बॉलीवुड सितारों का मेला

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा. आलिया ने मसाबा गुप्ता का कस्टम आउटफिट चुना. बर्फीले नीले रंग की मेटैलिक साड़ी पर बारीक बुनाई का काम था. इसके साथ उन्होंने ऑफ-शोल्डर कोर्सेट ब्लाउज पहना, जिस पर कढ़ाई की गई थी. पोलकी के झुमके और चूड़ियों ने उनके लुक को और निखार दिया.


करीना कपूर और सैफ अली खान ने भी अपनी पारंपरिक पसंद से सबको प्रभावित किया. करीना ने अनामिका खन्ना का मस्टर्ड येलो अनारकली सूट पहना, जिसमें सुनहरी जरी का बॉर्डर था. मोतियों की लेयर्ड नेकलेस ने उनके लुक को क्लासिक बना दिया. सैफ ने चमकदार लाल कुर्ते के साथ सफेद धोती पहनी और पारंपरिक अंदाज में नजर आए.

जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख भी इस खास मौके पर मौजूद रहे. पूरा इवेंट बॉलीवुड के इन फेवरेट कपल्स की वजह से और भी यादगार बन गया. अंबानी परिवार का गणेश चतुर्थी उत्सव हमेशा की तरह स्टार-स्टडेड रहा और सेलिब्रिटीज के ये फेस्टिव लुक्स लंबे समय तक चर्चा में रहेंगे.