वरुण बने पिता, खुशी से झूमे दादा डेविड धवन बोले- घर पर लक्ष्मी आई है

वरुण धवन पिता बन चुके हैं. एक्टर की पत्नी नताशा दलाल ने 3 जून को बेटी को जन्म दिया है. वहीं दादा बने डेविड धवन ने भी पैपराजी से गुड न्यूज को शेयर किया.

Social Media
India Daily Live

Varun Dhawan Natasha Dalal Blessed With A Baby Girl: वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) माता-पिता बन चुके हैं. नताशा ने कल यानी 3 जून को एक नन्हीं परी को जन्म दिया है. बेटी के जन्म के बाद वरुण के पिता और फिल्म निर्माता डेविड धवन और उनके रिश्तेदारों को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर देखा गया. डेविड धवन ने वहां मौजूद पैपराजी के सामने भी अपनी खुशी जाहिर की. फिल्म निर्माता के चेहरे पर दादा बनने की खुशी साफ दिख रही थी.

अपने बेटे और बहू से मिलने के बाद डेविड धवन ने पैपराजी के सामने कहा कि घर पर लक्ष्मी आई है. फिल्म निर्माता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस खबर के आने के बाद हर तरफ से नताशा और वरुण को बधाईयां मिल रही हैं. फैंस लगातार एक्टर को बधाई दे रहे हैं.


वरुण धवन बने पिता

आपको बता दें कि Varun Dhawan ने फरवरी माह में फैंस के साथ अपनी पत्नी नताशा की प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. उन्होंने इस गुड न्यूज को काफी नए अंदाज में शेयर किया था. फोटो में वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा के बेबी बंप पर किस करते हुए दिखाई दे रहे थे. इस फोचो को शेयर करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा था- 'हम प्रेग्नेंट हैं, आपके सभी आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है. माय फैमिली स्ट्रेंथ.'

वरुण धवन और नताशा एक दूसरे को काफी सालों से डेट कर रहे थे. कई साल डेट करने के बाद कपल ने जनवरी महीने में शादी की थी. इनकी शादी काफी सिंपल तरीके से घरवालों की मौजूदगी में हुई थी. बाद में वरुण ने अपनी शादी की तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर किया था.

 

स न्यूज के बाद नेटिजन्स ने एक्टर को खूब बधाईयां दी थी.