आखिर अपने ही पिता से बॉबी देओल को क्यों होने लगी थी नफरत? इस वजह से बिगड़ा था दोनों का रिश्ता
देओल फैमिली का हिंदी सिनेमा में काफी नाम है. इस फैमिली से धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल तीनों ही सुपरस्टार हैं. बॉबी देओल को अभी आइफा में भी निगेटिव रोल के लिए अवॉर्ड मिला है. अब धर्मेंद्र के पोते करण देओल भी बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हैं.
देओल फैमिली का हिंदी सिनेमा में काफी नाम है. इस फैमिली से धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल तीनों ही सुपरस्टार हैं. बॉबी देओल को अभी आइफा में भी निगेटिव रोल के लिए अवॉर्ड मिला है. अब धर्मेंद्र के पोते करण देओल भी बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हैं. धर्मेंद्र और उनके बच्चों के बीच का बॉन्ड काफी प्यारा है. धर्मेंद्र की इंडस्ट्री में काफी पूछ है और एक सीनियर एक्टर के तौर पर हर कोई उनकी रिसपेक्ट करता है. लेकिन क्या आप जानते थे कि आज अपने पिता पर जान छिड़कने वाले बॉबी देओल एक समय पर अपने पिता से नफरत करते थे. आइए जानते हैं वजह?
धर्मेंद्र का उनके दोनों बेटे काफी सम्मान करते हैं और उनको काफी प्यार भी करते हैं लेकिन जब बॉबी देओल 18 साल के थे तो वो अपने पिता से नफरत करने लगे थे. इस बात का खुलासा खुद बॉबी देओल ने किया था.
इस कारण बॉबी देओल पिता से करते थे नफरत
एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया कि- 'मैं 18 साल की उम्र में पहली बार डिस्को गया था. उसके बाद मेरे अंदर एक विद्रोह की भावना पैदा हो गई थी. पापा मुझे हर बात के लिए टोकते थे. मुझे ये पसंद नहीं था. मैं खुलकर जीना चाहता था.
सालों तक मैंने अपने माता-पिता की कई बात को टाला है. मैं अपने पिता की बातों को नजरअंदाज कर देता था. जबकि वह मुझे केवल मेरी भलाई के लिए ही बातें समझाते थे, पर मैं अपनी धुन में इतना अंधा था कि मैंने डिसाइड किया कि मैं उनकी बातें मानूंगा ही नहीं. ये वो वक्त था जब मेरा और पापा का रिश्ता सबसे बुरे दौर से गुजर रहा था.'
अभिनेता के काम के बारे में बात करें तो अभी हाल ही में बॉबी देओल को रणबीर कपूर की एनिमल में देखा गया. इस फिल्म में बॉबी देओल निगेटिव रोल में दिखाई दिए थे.