बिपाशा बसु को इस फिल्म के लिए मिली थी करियर बर्बाद होने की चेतावनी

हाल ही में एक इंटरव्यू में बिपाशा ने बताया कि 'जिस्म' करने से पहले उन्हें कई लोगों ने चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के लगभग सभी लोगों ने उनसे कहा था कि यह फिल्म मत करो. उनका मानना था कि अगर उन्होंने थोड़ी भी एरोटिक या एडल्ट फिल्म की तो उनका करियर खत्म हो जाएगा.

Pinterest
Antima Pal

बिपाशा बसु एक समय बॉलीवुड की लोकप्रिय हीरोइन थीं. 'राज' और 'अजनबी' जैसी सफल फिल्मों के बाद उन्होंने महेश भट्ट की फिल्म 'जिस्म' का चुनाव करके सबको चौंका दिया. इस फिल्म में उन्होंने कई बोल्ड और नजदीकी सीन किए थे, जिसने उस समय बॉलीवुड में एक नया ट्रेंड शुरू किया.

जब बिपाशा बसु को मिली करियर बर्बाद होने की वार्निंग

हाल ही में एक इंटरव्यू में बिपाशा ने बताया कि 'जिस्म' करने से पहले उन्हें कई लोगों ने चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के लगभग सभी लोगों ने उनसे कहा था कि यह फिल्म मत करो. उनका मानना था कि अगर उन्होंने थोड़ी भी एरोटिक या एडल्ट फिल्म की तो उनका करियर खत्म हो जाएगा. लेकिन बिपाशा का जवाब साफ था. उन्होंने कहा कि वे एक एडल्ट हैं और यह एक एडल्ट लव स्टोरी है. इसे वयस्कों के लिए बनाया गया है, बच्चों के लिए नहीं. उन्हें सोनिया के किरदार के अलग-अलग रंग बहुत पसंद आए थे और उन्हें पता था कि उन्हें यह फिल्म जरूर करनी है.

'जिस्म' फिल्म में एक्ट्रेस ने बिखेरा था जलवा

फिल्म रिलीज होने के बाद बिपाशा के लुक ने भी धूम मचा दी. समुद्र की लहरें, घुंघराले बाल, आंखों में गहरा काजल, ब्रॉन्ज स्किन, सफेद कपड़े और समंदर का किनारा- यह पूरा अंदाज ट्रेंड बन गया. लोगों ने उनके बोल्ड अवतार को दिल से स्वीकार करना शुरू कर दिया. बिपाशा का मानना है कि उन्होंने ऐसे काम किए जिनसे उस दौर में इंडस्ट्री में महिलाओं को देखने का नजरिया कुछ बेहतर हुआ. सिर्फ अलग काम करने की बात नहीं थी, बल्कि उन्हें एक नए अंदाज में स्वीकार भी किया गया.


आज बिपाशा लंबे समय से स्क्रीन से दूर हैं. वे अपनी बेटी देवी की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं. उनकी आखिरी फिल्म 2015 में आई 'अलोन' थी. इसके बाद 2020 में वे क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'डेंजरस' में नजर आई थीं.