‘धुरंधर 2’ में आने से पहले कुछ यूं दिखते थे बिमल ओबेरॉय, 27 साल पहले दलेर मेहंदी के गाने में आए थे नजर
धुरंधर फिल्म के शिरानी यानी बिमल ओबेरॉय का पुराना कनेक्शन सामने आया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दलेर मेहंदी के हिट गाने से की थी. इस खुलासे के बाद इंटरनेट पर लोगों की मजेदार रिएक्शन सामने आ रही हैं.
मुंबई: फिल्म धुरंधर से जुड़े नए खुलासे लगातार सामने आ रहे हैं और इस बार चर्चा में हैं एक्टर बिमल ओबेरॉय. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उनके करियर की शुरुआत किसी फिल्म से नहीं बल्कि एक म्यूजिक वीडियो से हुई थी. यह खुलासा सुनकर फैंस भी हैरान रह गए. बिमल ओबेरॉय ने बताया कि वह मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को अपना दोस्त, भाई और गुरु मानते हैं.
1990 के दशक में दोनों की दोस्ती हुई थी. उस समय दलेर मेहंदी अपने एल्बम बोलो ता रा रा से काफी लोकप्रिय हो चुके थे. उन्होंने बिमल से वादा किया था कि वह उन्हें मुंबई लेकर जाएंगे और उन्होंने अपना वादा निभाया भी. बिमल ने बताया कि दलेर मेहंदी ने उन्हें एक साल तक आर्थिक मदद भी दी, जिससे वह अपने करियर पर ध्यान दे सके.
बल्ले बल्ले गाने से मिली पहचान
बिमल ओबेरॉय ने खुलासा किया कि उन्हें दलेर मेहंदी के सुपरहिट गाने हो जाएगी बल्ले बल्ले में काम करने का मौका मिला. वह सिर्फ शूटिंग देखने गए थे, लेकिन किस्मत ने उनका साथ दिया और उन्हें गाने में एक अहम किरदार मिल गया. यह गाना इतना बड़ा हिट हुआ कि बिमल को इंडस्ट्री में पहचान मिलने लगी. यही से उनके अभिनय करियर की असली शुरुआत हुई.
फिल्मों तक कैसे तय किया सफर
म्यूजिक वीडियो के बाद बिमल ओबेरॉय ने फिल्मों का रुख किया. उन्होंने Tum Bin से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. इस फिल्म के जरिए उन्हें प्रोडक्शन और अभिनय की बारीकियां सीखने का मौका मिला. धीरे धीरे उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई.
जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने बिमल की पुरानी और नई तस्वीरों की तुलना करते हुए हैरानी जताई. कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि बलूच चीफ शिरानी का यह रूप पहले कभी नहीं देखा. कुछ यूजर्स ने लिखा कि यह जानकारी उनके लिए किसी खजाने से कम नहीं है, जबकि कई लोगों ने सिर्फ वाह और ओह बाप रे जैसे रिएक्शन दिए.