Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

'कैसा बर्तन मांजा, इसमें मुर्गा लगा है...', रणवीर शौरी पर क्यों भड़क गईं शिवानी?

Bigg Boss OTT Season 3 : रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में धीरे-धीरे कंटेस्टेंट के बीच में विवाद शुरू हो रहा है. घर के अंदर अब हर कोई एक दूसरे की टांग खिचाई करते नजर आ रहा है. सब एक-दूसरे पर भारी पड़ने की कोशिश भी कर रहे हैं. वहीं अब इस शो में यूपी की शिवानी और रणवीर शौरी आमने-सामने आ गए हैं. इस लड़ाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

social media
India Daily Live

हमेशा चर्चा में रहने वाला रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 शुरू हो चुका है. इसके साथ ही घर में घमासान भी देखने को मिल रहा है. अब तक कई कंटेस्टेंट्स की आपस में बहसबाजी हो चुकी है. कंटेस्टेंट शिवानी कुमार इन दिनों बिग बॉस के घर में धमाल मचा रही हैं. उनका देसी अंदाज हर कोई काफी पसंद कर रहा है. इस शो में शिवानी देसी भाषा में सबको डांटती दिख जाती हैं.

इस बीच अब शिवानी रणवीर शौरी पर भड़क गई हैं. हुआ यूं कि शिवानी को लगी थी भूख, वह खाना बनाने गईं लेकिन प्रेशर कुकर में मीट का मसाला देख वह रणवीर पर चिल्लाने लगीं. वह उस प्रेशर कुकर को ले जाकर रणवीर को दिखाती हैं और कहती हैं, 'ये भैया ऐसे बर्तन मांजा जात हैं. मांजों तो अच्छे से मांजों. देख लो, देख लो मुर्गा लगो है इनमें...'

रणवीर शौरी ने भी दिखाया गुस्सा

इसपर कंटेस्टेंट रणवीर शौरी ने शिवानी को चुप कराते हुए कहा, 'धीमी अवाज में बात करो और तमीज में बात करो.' बात यहीं तक नहीं रही, दोनों ने एक-दूसरे को 'हट्ट', 'चुप्प' और न जाने क्या-क्या कह दिया. अब यह वीडियो जियो सिनेमा के इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया गया है. इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रही हैं कि आखिर किसकी गलती है.

बता दें कि कंटेस्टेंट शिवानी कुमारी ने रणवीर शौरी इससे पहले भी लड़ चुके हैं. एक बार शो के शुरू में शिवानी ने रणवीर से पूछा कि आप क्या काम करते हैं. असल में शिवानी कुमारी कंटेस्टेंट रणवीर शौरी को पहचान नहीं सकीं. घर में आते ही सीनियर एक्टर से उनका झगड़ा भी हुआ था लेकिन अब दोनों के बीच नॉर्मल बात होने लगी है.

बता दें कि मशहूर अभिनेता रणवीर शौरी ने शिवानी से ही कहा था कि उनका काम अच्छा चल रहा होता तो वह यहां नहीं आते.