दो पत्नियों संग रहने वाले मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक को मिली जान से मारने की धमकी, मांगी 1 करोड़ की फिरौती; Video
बिग बॉस ओटीटी 3 में अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों के साथ एंटर करके सुर्खियां बटोर चुके हैं. 2011 में उन्होंने पहली पत्नी पायल मलिक से शादी की, जिनसे उनके तीन बच्चे हैं. 2018 में पायल की बेस्ट फ्रेंड कृतिका मलिक से दूसरी शादी की और इस जोड़े का एक बेटा है.
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट अरमान मलिक इन दिनों डर और तनाव से जूझ रहे हैं. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरमान ने रविवार 16 नवंबर को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि पिछले एक महीने से उन्हें और उनके बच्चों को लगातार डेथ थ्रेट्स मिल रही हैं. चार बच्चों के पिता अरमान ने पंजाब पुलिस से तुरंत एक्शन लेने की अपील की है.
वीडियो में उन्होंने एक ऑडियो क्लिप भी अटैच की, जो सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. वीडियो में अरमान भावुक नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा, 'अभी-अभी जो मुझे धमकी आई है, वो सुनकर ना आपकी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.' ऑडियो में धमकी देने वाला शख्स साफ कहता है, 'अपने बच्चे को बचा के रखिए, तुझे गोली बाद में लगेगी, तेरे बच्चों को पहले लगेगी.' अरमान ने बताया कि ये धमकियां सिर्फ उन्हें नहीं, बल्कि उनके बच्चों को भी टारगेट कर रही हैं.
Also Read
उन्होंने पंजाब सरकार से हस्तक्षेप की गुजारिश की और कहा कि ये उत्पीड़न अब बर्दाश्त से बाहर हो गया है. अरमान का परिवार पॉलीअमोरस लाइफस्टाइल के लिए हमेशा स्पॉटलाइट में रहता है. 2011 में उन्होंने पहली पत्नी पायल मलिक से शादी की, जिनसे उनके तीन बच्चे हैं. 2018 में पायल की बेस्ट फ्रेंड कृतिका मलिक से दूसरी शादी की और इस जोड़े का एक बेटा है. बिग बॉस ओटीटी 3 में अरमान अपनी दोनों पत्नियों के साथ एंटर करके सुर्खियां बटोर चुके हैं.
शो ने उनके रिलेशनशिप को प्रमोट करने के लिए काफी आलोचना झेली थी, लेकिन इससे उनका फैन बेस और बढ़ गया. यूट्यूब पर उनके फैमिली वीडियोज को लाखों व्यूज मिलते हैं. यह पहली बार नहीं है जब अरमान को ऐसी धमकियां मिली हों. मई 2025 में उन्होंने एक वीडियो में पंजाब पुलिस से आर्म्स लाइसेंस की मांग की थी, क्योंकि उन्हें अनजान कारों से फॉलो करने की शिकायत थी.
उन्होंने कहा था कि कुछ फर्जी केसों का हवाला देकर उनका ऐप्लिकेशन रिजेक्ट हो रहा है. लेकिन बैकलैश के बाद वो वीडियो डिलीट कर दिया. अब ये नई धमकियां उनके लिए और चिंता का सबब बन गई हैं. फैंस उनके पोस्ट पर कमेंट्स बाढ़ ला रहे हैं. अरमान की ये अपील सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है.