Khatron K Khiladi 14: एकदम कंफर्म! 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए बिग बॉस के इन दो कंटेस्टेंट ने बनाई अपनी जगह

Khatron K Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 को लेकर चर्चाएं काफी तेज है , इस सीजन के लिए दो नाम पक्के हो गए हैं.

India Daily Live

नई दिल्ली: पिछले काफी समय से रोहित शेट्टी के रियलिटी शो को लेकर चर्चा चल रही है. हर कोई इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. फैंस का इंतजार भी अब खत्म होने वाला है क्योंकि शो जल्द ही ऑन एयर होने वाला है. इस शो को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट तब दोगुनी हो जाती है जब उन्हें कंटेस्टेंट के नाम पता चलते हैं.

ऐसे में आज हम आपको शो के कुछ कंटेस्टेंट के नाम बताते हैं जिनकी जगह शो में पक्की हो चुकी है. 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए दो नाम सुर्खियों में हैं. हालांकि, मेकर्स की तरफ से इसको लेकर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

इन दो कंटेस्टेंट ने बनाई अपनी जगह

आपको बता दें कि इस शो के लिए 'खतरों के खिलाड़ी 14' में 'बिग बॉस 17' और 'बिग बॉस OTT 2' के कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार और निमृत कौर आने वाले हैं. इनके नाम को लेकर मुहर तो लगाई जा रही है लेकिन इन दोनों ने अभी इसको लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है.

अब निमृत और अभिषेक का नाम सुन उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है. शो को लेकर कुछ और नाम भी सामने आए है जिसमें एल्विश यादव, अभिषेक मल्हन, मनीषा रानी, नील भट्ट, मन्नारा चोपड़ा, शोएब इब्राहिम, मनस्वी ममगई, हेली शाह, विवेक दहिया और अंकिता लोखंडे का नाम शामिल है.

शो इस साल मई से शुरू होने वाला है. शो को होस्ट रोहित शेट्टी ही करने वाे है, ऐसे में मेकर्स इस बार क्या नया लाते हैं ये देखना दिलचस्प होगा.