Mary Kom Emotional: बिग बॉस 20 में मैरी कॉम ने कनिका मान से बातचीत के दौरान अपना दिल का दर्द खोलकर रख दिया. यह पल शो के हालिया एपिसोड में देखने को मिला, जब दोनों कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे से खुलकर बात कर रहे थे. मैरी कॉम ने साफ कहा कि उन्हें अपने राज्य मणिपुर के लिए कुछ न कर पाने पर शर्म और अफसोस दोनों महसूस होता हैं.
मैरी कॉम बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हुई हैं और अब तक मजबूत तरीके से खेल रही हैं. लेकिन इस बातचीत में उन्होंने अपनी कमजोरी भी स्वीकार की. उन्होंने बताया कि बॉक्सिंग करियर में उन्होंने देश भारत के लिए काफी नाम कमाया है. कई उपलब्धियां हासिल की हैं. फिर भी अपने राज्य मणिपुर के लिए वे कुछ खास नहीं कर पाईं. उनकी सबसे बड़ी ख्वाहिश यही है कि वे मणिपुर के लिए कुछ अच्छा काम कर सकें.
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 7, 2026
मैरी ने आगे कहा कि मणिपुर की सुरक्षा और सुरक्षा के लिए वे कुछ नहीं कर सकीं. राज्य में कई समुदाय रहते हैं. वहां सबके बीच एकता होनी चाहिए. लोग शांति और प्यार के साथ रहें, यही उनकी चाहत है. उन्होंने साफ शब्दों में बताया- 'मैं क्या कर सकती हूं? मैं बेबस हूं. मैं इतनी ताकतवर इंसान नहीं हूं. देश के लिए बहुत कुछ हासिल किया, लेकिन राज्य के लिए कुछ नहीं कर पाई. मुझे शर्म आती है.'
मैरी ने यह भी कहा कि मणिपुर में इतनी घटनाएं हुईं, फिर भी वे कुछ नहीं कर सकीं. इससे उन्हें दुख होता है. वे खुद को इतना शक्तिशाली नहीं मानतीं कि कुछ बड़ा बदलाव ला सकें. यह बातें सुनकर शो में मौजूद अन्य कंटेस्टेंट्स भी प्रभावित नजर आए.
बिग बॉस 20 का यह सीजन 6 सितंबर से शुरू हुआ है. इसमें मैरी कॉम के अलावा आसिफ खान, कनिका मान, स्काउट तनमय सिंह, आम्रपाली दुबे, माही विज, युंग डीएसए, काजी तौकीर, अरिशफा खान, रोहिद खान, ईशा रिखी और गुल्लू कुशाल तंवर जैसे कई चेहरे हैं. शो शुरू होते ही हंगामे भी शुरू हो गए हैं. काजी और युंग के बीच झगड़ा हो चुका है. अरिशफा और आम्रपाली के बीच बहस भी देखने को मिली है.