Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

Bigg Boss 17: विनर की रेस से बाहर हुईं अंकिता लोखंडे, फैंस हुए निराश

Bigg Boss 17: अगर पिछले एपिसोड की बात करें तो इसमें कई पुराने कंटेस्टेंट अपने फेवरेट को सपोर्ट करने के लिए शो में पहुंचे थे जिसमें करण कुंद्रा-मुनव्वर को,अमृता खानविलक, अंकिता लोखंडे को, शालीन भनोट अभिषेक कुमार को, पूजा भट्ट मन्नारा चोपड़ा को सपोर्ट करने पहुंची थी.

Priya Singh

नई दिल्ली:  'बिग बॉस सीजन 17' का आज ग्रैंड फिनाले हैं ऐसे में शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारूकी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, अरुण मैशेट्टी में कौन अपने नाम ट्रॉफी करेगा. इन पांचों में कांटें की टक्कर चल रही हैं. फिनाले में महज कुछ ही घंटे बचे हैं जिसके बाद हमें हमारा बिग बॉस 17 का विनर मिल जाएगा. अगर पिछले एपिसोड की बात करें तो इसमें कई पुराने कंटेस्टेंट अपने फेवरेट को सपोर्ट करने के लिए शो में पहुंचे थे जिसमें करण कुंद्रा-मुनव्वर को,अमृता खानविलक, अंकिता लोखंडे को, शालीन भनोट अभिषेक कुमार को, पूजा भट्ट मन्नारा चोपड़ा को सपोर्ट करने पहुंची थी.

टॉप-3 कंटेस्टेंट मिले

वहीं फिनाले शाम 6 बजे से शुरू हो गया है जिसमें टॉप 5 में अब हमें हमारे टॉप 4 मिल चुके हैं. जी हां, शो में सुनील शेट्टी और माधुरी दीक्षित ने एंट्री ली और उन्होंने अरुण महाशेट्टी का नाम लिया. इसका मतलब टॉप-4 में अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारुकी बचे. अब इस बीच टॉप-4 की लिस्ट में से अंकिता लोखंडे बाहर हो गई. हालांकि, ये इनके फैंस के लिए काफी दुख की बात है क्योंकि वह चाहते थे कि यही शो की विनर बने.

अंकिता हुईं शो से बाहर

वहीं टॉप-4 के सभी घरवाले अंदर आते हैं और वह अपने-अपने कंटेस्टेंट के साथ रहते हैं. वहीं इन्हें एक-एक चिट्ठी मिलती हैं जिसमें सेफ या अनसेफ लिखा होता है. ऐसे में सबसे पहले मन्नारा चोपड़ा चिट्ठी को खोलती हैं जिसमें सेफ लिखा होता है. वहीं दूसरी तरफ मुनव्वर को चिट्ठी खोलने को मिलती हैं जिसमें सेफ लिखा होता है. वहीं लास्ट में अंकिता और मुनव्वर खोलते हैं जिसमें अंकिता एविक्ट हो जाती हैं.