US Israel Iran War

Bigg Boss 17 Promo: खूब सारी मस्ती, डांस और रोमांस से भरा होगा BB 17 का फिनाले, देखें इसकी पहली झलक

Bigg Boss 17 Promo: पिछले एपिसोड की बात करें तो इसमें कई पुराने कंटेस्टेंट अपने फेवरेट को सपोर्ट करने के लिए शो में पहुंचे थे जिसमें करण कुंद्रा-मुनव्वर को,अमृता खानविलक, अंकिता लोखंडे को, शालीन भनोट अभिषेक कुमार को, पूजा भट्ट मन्नारा चोपड़ा को सपोर्ट करने पहुंची थी.

Priya Singh

नई दिल्ली: 'बिग बॉस सीजन 17' का आज ग्रैंड फिनाले हैं ऐसे में शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारूकी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, अरुण मैशेट्टी में कौन अपने नाम ट्रॉफी करेगा. इन पांचों में कांटें की टक्कर चल रही हैं. फिनाले में महज कुछ ही घंटे बचे हैं जिसके बाद हमें हमारा बिग बॉस 17 का विनर मिल जाएगा. अगर पिछले एपिसोड की बात करें तो इसमें कई पुराने कंटेस्टेंट अपने फेवरेट को सपोर्ट करने के लिए शो में पहुंचे थे जिसमें करण कुंद्रा-मुनव्वर को,अमृता खानविलक, अंकिता लोखंडे को, शालीन भनोट अभिषेक कुमार को, पूजा भट्ट मन्नारा चोपड़ा को सपोर्ट करने पहुंची थी.

शो काफी इंटरटेनिंग होने वाला है

इसके बाद प्रोमो में ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट भी रोमांटिक अंदाज में नजर आईं. अब इन सब के साथ हमें आज हमारा विनर मिल जाएगा, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारुकी, अरुण महाशेट्टी और मन्नारा चोपड़ा में कौन विनर बनेगा ये देखने वाली बात होगी. हर कोई अपने फेवरेट को विनर के रूप में देखने के लिए उत्साहित हो रहा है. अब कुछ ही घंटों में हमें बिग बॉस 17 का विनर मिल जाएगा.