Bhumi Pednekar: लिप्स फिलर और बोटॉक्स की बहस पर ये क्या बोल गई भूमि पेडनेकर? बताया अपना फिटनेस मंत्र

Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर ने अपने दमदार अभिनय और फिटनेस जर्नी से लाखों दिल जीते हैं. 2015 में दम लगा के हईशा से अपने करियर की शुरुआत करने वाली भूमि आज न केवल एक मशहूर एक्ट्रेस हैं, बल्कि एक फिटनेस आइकन भी बन चुकी हैं.

Social Media
Babli Rautela

Bhumi Pednekar: बॉलीवुड की पसंदीदा एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपने दमदार अभिनय और फिटनेस जर्नी से लाखों दिल जीते हैं. 2015 में दम लगा के हईशा से अपने करियर की शुरुआत करने वाली भूमि आज न केवल एक मशहूर एक्ट्रेस हैं, बल्कि एक फिटनेस आइकन भी बन चुकी हैं. हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में, उन्होंने अपनी डाइट, फिटनेस और कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर चल रही अफवाहों पर खुलकर बात की.

पिछले कुछ सालों में, भूमि की कॉस्मेटिक सर्जरी और बोटोक्स करवाने की अफवाहें सुर्खियों में रही हैं. इन अफवाहों को खारिज करते हुए, भूमि ने साफ किया कि उन्होंने कभी सर्जरी नहीं करवाई. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हर किसी की अपनी पसंद होती है. हम ऐसे समय में जी रहे हैं जहां लोगों को अपनी पसंद खुद चुननी चाहिए. मैं कोई ऐसी नहीं होती जो लोगों की पसंद पर कोई फैसला सुनाए. मुझे यह भी लगता है कि इस पर बहुत ज्यादा चर्चा हो रही है.' 

क्या है भूमि पेडनेकर की फिटनेस का राज?

भूमि ने अपनी डाइट के बारे में भी खुलासा किया और एक ऐसी चीज का जिक्र किया, जिसे लोग अक्सर गलत समझते हैं. उन्होंने बताया, 'लोग इससे बहुत डरते हैं, लेकिन मेरे खाने में एक चीज शामिल है - फैट. मेरे खाने में घी बहुत होता है. बस फर्क़ इतना है कि मैं घी में खाना नहीं बनाती; मैं इसे कच्चा ही खाती हूं. इसे अपनी रोटी या इडली में डालकर खाएं, यह आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है.' यह खुलासा उनके संतुलित और प्राकृतिक आहार के लिए उनके नजरिए को दर्शाता है, जो उनकी फिटनेस का आधार है.

दम लगा के हईशा के लिए 12 किलो से ज्यादा वजन बढ़ाने वाली भूमि ने बाद में अपनी फिटनेस यात्रा से सभी को प्रेरित किया. सख्त डाइट और रैगुलर एक्सरसाइज के साथ उन्होंने न केवल अपने वजन को कंट्रोल किया, बल्कि एक स्वस्थ लाइफस्टाइल को भी अपनाया. उनकी यह मेहनत और समर्पण सोशल मीडिया पर उनके फैंस के लिए प्रेरणा का स्रोत है. एक फैन ने लिखा, 'भूमि की फिटनेस जर्नी और उनकी सादगी उन्हें सबसे अलग बनाती है.'

भूमि का प्रोफेशनल सफर

भूमि को हाल ही में मुदस्सर अजीज की रोमांटिक कॉमेडी मेरे हसबैंड की बीवी में देखा गया, जिसमें उन्होंने रेट्रोग्रेड एम्नेसिया से पीड़ित एक महिला का रोल निभाया. इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह भी दिखाई दिए थे. उनकी यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई. इसके अलावा, भूमि ने ईशान खट्टर के साथ नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज द रॉयल्स में काम किया, जिसका दूसरा सीजन जल्द ही रिलीज होने वाला है.