मुंबई: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' का ट्रेलर सोमवार को मुंबई में एक भव्य इवेंट में रिलीज कर दिया गया. इवेंट में अक्षय कुमार, तब्बू, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और परेश रावल सहित पूरी टीम मौजूद रही. ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब चर्चा शुरू हो गई. नेटिजन्स ने इसे 'एक्सपेक्टेशन से कहीं बेहतर' बताया और पुरानी यादों को ताजा करते हुए भरपूर तारीफ की.
ट्रेलर देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- 'क्लासिक प्रियदर्शन स्टाइल के शॉट्स, लेकिन बिल्कुल तरोताजा लग रहे हैं. प्रियदर्शन में अभी भी काफी जान बाकी है! एक्सपेक्टेशन से बेहतर!' दूसरे यूजर ने कहा- 'कॉमेडी, एंटरटेनमेंट और हॉरर का मजेदार मिश्रण वापस आ गया है. #BhoothBangla का ट्रेलर ही बता रहा है कि ये परफेक्ट फैमिली एंटरटेनर बनने वाला है. 16 अप्रैल 2026 का इंतजार नहीं हो रहा!'
एक और यूजर ने नॉस्टेल्जिया का जिक्र करते हुए लिखा- 'नॉस्टैल्जिया जोरदार तरीके से हिट कर गया अक्षय कुमार ने फिर से 'बहन डर गई!' वाला आइकॉनिक मोमेंट दोहरा दिया. 'हेरा फेरी' वाइब्स से लेकर 'भूत बंगला' की मस्ती तक... बिल्कुल वैसी ही एनर्जी और कॉमिक टाइमिंग!'
ट्रेलर में अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग, तब्बू का जबरदस्त परफॉर्मेंस, राजपाल यादव और वामिका गब्बी का कमाल का केमिस्ट्री और प्रियदर्शन की डायरेक्शन की झलक साफ दिख रही है. पूरा ट्रेलर हॉरर और कॉमेडी का ऐसा तड़का है जो परिवार के साथ देखने लायक है. कई लोग इसे 14 साल बाद अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी का कमबैक बता रहे हैं.
ट्रेलर रिलीज के बाद नेटिजन्स में खासा उत्साह दिख रहा है. लोग इसे 'गुड ओल्ड डेज ऑफ कॉमेडी' का वापसी बता रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि ट्रेलर देखकर लग रहा है जैसे पुराने जमाने की भूत-कॉमेडी फिल्में वापस आ गई हों. कुछ ने तो कहा कि फिल्म थिएटर में परिवार के साथ देखने का मजा आएगा. फिल्म की रिलीज डेट में एक हफ्ते का बदलाव किया गया है. पहले भूत बंगला 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होनी थी, लेकिन अब इसे 17 अप्रैल 2026 को थिएटर्स में लाया जाएगा.
फिल्म के पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल की रात 9 बजे से शुरू होंगे. प्रोड्यूसर एकता कपूर पहले ही बता चुकी हैं कि ये फैसला दोनों फिल्मों को पूरा स्पेस देने के लिए लिया गया है. ट्रेलर की सफलता से फिल्म की उम्मीदें और बढ़ गई हैं. नेटिजन्स अब पूरा भरोसा जता रहे हैं कि फिल्म भी ट्रेलर जितनी ही मजेदार और एंटरटेनिंग साबित होगी. अक्षय कुमार का कॉमेडी अवतार और प्रियदर्शन की मास्टर डायरेक्शन इस बार भी दर्शकों को घर बैठे हंसाने वाली है.