menu-icon
India Daily

आदित्य धर की 'धुरंधर' ने बदल दी दानिश पंडोर की जिंदगी! बोले- दर्शकों से जुड़ाव सबसे खूबसूरत तोहफा

हाल ही में एक इंटरव्यू में दानिश पंडोर ने खुलकर बताया कि फिल्म रिलीज होने के बाद उनकी जिंदगी में कितना बड़ा बदलाव आया है. उन्होंने कहा- 'धुरंधर के बाद जिंदगी में बहुत तब्दीलियां हुई हैं. पूरी आवाम के साथ कनेक्शन बहुत अच्छे से जुड़े हैं, वो बहुत खूबसूरत है. ये मेरे लिए एक वैलिडेशन है कि मैंने जो किया, उसे सही तरीके से जस्टिफाई कर पाया क्योंकि लोग इतना प्यार दिखा रहे हैं.'

antima
Edited By: Antima Pal
आदित्य धर की 'धुरंधर' ने बदल दी दानिश पंडोर की जिंदगी! बोले- दर्शकों से जुड़ाव सबसे खूबसूरत तोहफा
Courtesy: x

मुंबई: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. फिल्म की सफलता सिर्फ लीड एक्टर रणवीर सिंह या डायरेक्टर आदित्य धर तक ही नहीं रुकी, बल्कि हर छोटे-बड़े रोल करने वाले कलाकारों को भी भरपूर प्यार मिल रहा है. इन्हीं में से एक हैं दानिश पंडोर, जिन्होंने फिल्म में उजैर बलोच का किरदार निभाया है.

आदित्य धर की 'धुरंधर' ने बदल दी दानिश पंडोर की जिंदगी!

हाल ही में एक इंटरव्यू में दानिश पंडोर ने खुलकर बताया कि फिल्म रिलीज होने के बाद उनकी जिंदगी में कितना बड़ा बदलाव आया है. उन्होंने कहा- 'धुरंधर के बाद जिंदगी में बहुत तब्दीलियां हुई हैं. पूरी आवाम के साथ कनेक्शन बहुत अच्छे से जुड़े हैं, वो बहुत खूबसूरत है. ये मेरे लिए एक वैलिडेशन है कि मैंने जो किया, उसे सही तरीके से जस्टिफाई कर पाया क्योंकि लोग इतना प्यार दिखा रहे हैं.'

दानिश पंडोर का यह किरदार दर्शकों के दिल में खास जगह बना चुका है. फिल्म में उनका रोल इतना पावरफुल था कि लोग अब उन्हें सड़क पर भी 'उजैर' कहकर पुकारते हैं. कई दर्शक, खासकर पाकिस्तान से भी, उनके इंस्टाग्राम पर मैसेज कर रहे हैं और उनके परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं. कुछ तो उनके किरदार के लिए 'जस्टिस फॉर उजैर' जैसे मैसेज भी भेज रहे हैं.

फिल्म के बारे में बात करते हुए दानिश ने बताया कि आदित्य धर की फिल्म में काम करना उनके लिए एक बड़ा ब्रेक था. उन्होंने लंबे समय तक इंडस्ट्री में संघर्ष किया. कई ऑडिशन दिए, रिजेक्शन झेले, लेकिन धुरंधर ने सब बदल दिया. दानिश ने खुलासा किया कि फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए भी कुछ शर्तें रखी गई थीं, लेकिन जब उन्हें रोल मिला तो वो बेहद खुश हुए.

धुरंधर एक दो भाग वाली जासूसी थ्रिलर फिल्म है. इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आए. फिल्म की कहानी भारतीय जासूस हमजा (रणवीर सिंह) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लियारी के गैंग्स में घुसकर आतंक के नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश करता है. दानिश का उजैर बलोच का रोल फिल्म में काफी चर्चित रहा.

दानिश पंडोर ने यह भी बताया कि फिल्म रिलीज के पहले दिन थिएटर्स में कम भीड़ देखकर वो निराश हो गए थे. नेगेटिव पब्लिसिटी की वजह से शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन जैसे-जैसे अच्छी रिव्यूज आईं, फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली और अब ये रिकॉर्ड तोड़ रही है. दानिश कहते हैं, 'आखिरकार दर्शक ही तय करते हैं. जब उन्होंने फिल्म को प्यार दिया, तो कोई नहीं रोक सका.'

38 साल के दानिश पंडोर का यह सफर 15-16 साल के लंबे संघर्ष के बाद आया है. उन्होंने कहा कि मां-बाप को अब उनका काम देखकर बहुत गर्व हो रहा है. फिल्म की सफलता के बाद उनके फैंस की संख्या बढ़ गई है और नए ऑफर्स भी आने लगे हैं. धुरंधर की सफलता पूरे कलाकारों के लिए मोटिवेशन बन रही है. दानिश पंडोर जैसे कलाकारों को ये फिल्म साबित करती है कि मेहनत और सही मौके पर सही रोल मिल जाए तो किस्मत एक पल में बदल सकती है. दर्शक अब धुरंधर के पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.