Pawan Singh Fraud Case: भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर 1.5 करोड़ की ठगी का आरोप, वाराणसी कोर्ट ने दिया FIR का आदेश
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और गायक पवन सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. वाराणसी की एक अदालत ने उनके और तीन अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है. यह मामला 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉस' से जुड़ा है, जिसमें एक स्थानीय होटल व्यवसायी विशाल सिंह ने 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया था. विशाल का आरोप है कि उन्हें मुनाफे का वादा किया गया, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला.
Pawan Singh Fraud Case: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और गायक पवन सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. वाराणसी की एक अदालत ने उनके और तीन अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है. यह मामला 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉस' से जुड़ा है, जिसमें एक स्थानीय होटल व्यवसायी विशाल सिंह ने 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया था. विशाल का आरोप है कि उन्हें मुनाफे का वादा किया गया, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला.
13 अगस्त 2025 को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-II की अदालत ने यह आदेश दिया, जब विशाल सिंह की शिकायत पर सुनवाई हुई. विशाल के वकील आशीष सिंह ने बताया कि उनके मुवक्किल को 2017 में मुंबई के फिल्म डायरेक्टर प्रेम शंकर राय से मिलवाया गया. प्रेम और उनकी पत्नी सीमा राय ने विशाल को फिल्म 'बॉस' में निवेश के लिए राजी किया. उन्हें 50% मुनाफे और प्रोड्यूसर का क्रेडिट देने का वादा किया गया. विशाल ने पहले 32.6 लाख रुपये और बाद में 1.25 करोड़ रुपये का निवेश किया. हालांकि फिल्म रिलीज होने के बाद भी उन्हें कोई मुनाफा नहीं मिला.
भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर 1.5 करोड़ की ठगी का आरोप
Also Read
- Swara Bhasker News: 'वो करीना कपूर जैसी हॉट हैं...', जब डिंपल यादव को देख हैरान रह गई थी स्वरा भास्कर, एक्ट्रेस हो गई थी शॉक्ड!
- Coolie Certificate Controversy: रजनीकांत की 'कुली' पर विवाद नहीं हो रहे खत्म, जानें अब मेकर्स क्यों पहुंचे हाइकोर्ट?
- Sunjay Kapur-Priya Sachdev: 'मां से ‘बंद कमरे’ में करवाए गए कागजों पर दस्तखत', संजय कपूर की मौत के बाद बहन ने किया सनसनीखेज दावा
विशाल ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपने पैसे मांगे, तो पवन सिंह ने उन्हें धमकी दी. विशाल ने कैंट पुलिस स्टेशन और पुलिस कमिश्नर से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद उन्होंने कोर्ट का रुख किया. अदालत ने कैंट थाने को पवन सिंह, प्रेम शंकर राय, सीमा राय और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत FIR दर्ज करने का निर्देश दिया.
इस मामले पर पवन सिंह ने नहीं किया कोई रिएक्ट
पवन सिंह ने इस मामले पर अभी तक कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है. भोजपुरी इंडस्ट्री में 'पावर स्टार' के नाम से मशहूर पवन सिंह की यह कानूनी मुश्किल उनके फैंस के लिए हैरान करने वाली है. इससे पहले भी वह तलाक और अन्य विवादों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं. उनकी संपत्ति 16.75 करोड़ रुपये की बताई जाती है, जिसमें मुंबई और लखनऊ में प्रॉपर्टी शामिल हैं. फैंस अब इस मामले में पवन सिंह के जवाब का इंतजार कर रहे हैं.